वड़ोदरा करेगा आठवीं अंतरराष्ट्रीय मैराथन की मेजबानी

वड़ोदरा (गुजरात) : आठवीं अंतरराष्ट्रीय मैराथन की मेजबानी वड़ोदर कर रहा है. इसके लिए शहर तैयार भी है. मैराथन का आयोजन चार वर्गों में किया जायेगा. मुख्यमंत्री विजय रूपानी आठवीं अंतरराष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मैराथन के लिए एक लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है. वड़ोदरा अंतरराष्ट्रीय मैराथन के चेयरमैन तेजल […]
वड़ोदरा (गुजरात) : आठवीं अंतरराष्ट्रीय मैराथन की मेजबानी वड़ोदर कर रहा है. इसके लिए शहर तैयार भी है. मैराथन का आयोजन चार वर्गों में किया जायेगा.
मुख्यमंत्री विजय रूपानी आठवीं अंतरराष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मैराथन के लिए एक लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है. वड़ोदरा अंतरराष्ट्रीय मैराथन के चेयरमैन तेजल अमीन ने शनिवार को कहा, करीब एक लाख दो हजार प्रतिभागियों ने इसमें भाग लेने के लिये पंजीकरण कराया है, जबकि पिछले साल इसमें 92 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था.
यह मैराथन 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और पांच किमी वर्ग में करायी जायेगी. अन्य वर्गों में ‘दिव्यांग पैरालंपिक रन’, ‘स्वच्छता रन’, ‘प्लेज रन’ और ‘जवान रन’ भी आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




