ePaper

#HockeyWorldCup2018 : ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

Updated at : 03 Dec 2018 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
#HockeyWorldCup2018 : ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

भुवनेश्वर : ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने सोमवार को न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व का क्वार्टर फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने की ओर कदम बढ़ा लिया है. अर्जेन्टीना की टीम मैच के दौरान हावी रही और गोल करने के अधिक मौके बनाये. टीम की ओर से अगस्टिन मजिली (23वें मिनट), लुकास विला (41वें […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने सोमवार को न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व का क्वार्टर फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने की ओर कदम बढ़ा लिया है.

अर्जेन्टीना की टीम मैच के दौरान हावी रही और गोल करने के अधिक मौके बनाये. टीम की ओर से अगस्टिन मजिली (23वें मिनट), लुकास विला (41वें मिनट) और लुकास मार्टिनेज (55वें मिनट) ने गोल दागे जिससे टीम कलिंग स्टेडियम में पूल ए के मैच में तीन अंक हासिल करने में सफल रही.

अर्जेन्टीना की टीम दो मैचों में दो जीत से छह अंक के साथ पूल ए में शीर्ष पर चल रही है. न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. स्पेन और फ्रांस का एक-एक अंक है.

अर्जेन्टीना ने इससे पहले स्पेन को 4-3 से हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में फ्रांस को 2-1 से शिकस्त दी थी. पूल के अपने अंतिम मैच में छह दिसंबर को अर्जेन्टीना का सामना दुनिया की 20वें नंबर की टीम फ्रांस से होगी, जबकि इसी दिन न्यूजीलैंड की टीम स्पेन के खिलाफ खेलेगी.

इसे भी पढ़ें…

#HockeyWorldCup2018 : स्पेन और फ्रांस के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

अर्जेन्टीना ने मैच की तेज शुरुआत की और उसे पांचवें मिनट में ही पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही. पहले क्वार्टर में इसके अलावा कोई बड़ा मौका नहीं बना. दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में अर्जेन्टीना की टीम बढ़त हासिल करने के करीब पहुंची, लेकिन लुकास विला के प्रयास को गोलकीपर रिचर्ड जायस से नाकाम कर दिया.

न्यूजीलैंड को 18वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रूप में गोल करने का पहला मौका मिला, लेकिन केन रसेल के ड्रैगफ्लिक को अर्जेन्टीना के गोलकीपर युआन विवाल्डी ने रोक दिया. मध्यांत से सात मिनट पहले माजिली ने टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल दागकर अर्जेन्टीना को बढ़त दिलायी.

अर्जेन्टीना ने मध्यांतर के बाद भी दबदबा बनाए रखा. टीम को तीसरे क्वार्टर के पहले पांच मिनट में दो पेनल्टी कार्नर मिले, लेकिन ड्रैग फ्लिकर पेइलाट एक बार फिर गोल करने में नाकाम रहे. विला ने हालांकि 41वें मिनट में न्यूजीलैंड के कप्तान ब्लेयर टेरेंट की गलती का फायदा उठाकर अर्जेन्टीना की ओर से दूसरा गोल दागा.

इसे भी पढ़ें…

हॉकी विश्वकप 2018 : 16 टीमें, 19 दिन, 36 मुकाबले – यहां देखें पूरा कार्यक्रम

न्यूजीलैंड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद चौथे और अंतिम क्वार्टर में वापसी की कोशिश की. टीम को अपना दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन यह भी बर्बाद गया. मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले अर्जेन्टीना को चौथे पेनल्टी कार्नर मिला जिससे मार्टिनेज ने रिबाउंड पर गोल में बदलकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चत की.

इसे भी पढ़ें…

भारत के कोच के पद से अचानक हटाने पर दुख से ज्यादा हैरानी हुई : ओल्टमेंस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola