ePaper

सेरेना ने फैशन पर जमकर की बात, लेकिन टेनिस पर साध ली चुप्पी

Updated at : 15 Sep 2018 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
सेरेना ने फैशन पर जमकर की बात, लेकिन टेनिस पर साध ली चुप्पी

लास वेगास : सेरेना विलियम्स ने लास वेगास में एक कार्यक्रम के दौरान फैशन से जुड़े अपने व्यवसाय और अपने परिवार के बारे में तो बात की लेकिन टेनिस में हाल की घटनाओं पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी. VIDEO: ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ : अचानक PM MODI पहुंचे आंबेडकर स्कूल, लगाया झाड़ू यह 23 बार […]

विज्ञापन

लास वेगास : सेरेना विलियम्स ने लास वेगास में एक कार्यक्रम के दौरान फैशन से जुड़े अपने व्यवसाय और अपने परिवार के बारे में तो बात की लेकिन टेनिस में हाल की घटनाओं पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी.

VIDEO: ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ : अचानक PM MODI पहुंचे आंबेडकर स्कूल, लगाया झाड़ू

यह 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन लगभग 25 मिनट तक मंच पर रही लेकिन इस दौरान उनसे खेलों में लिंग समानता या फिर न्यूयार्क में यूएस ओपन फाइनल मैच के दौरान चेयर अंपायर के साथ हुई झड़प के बारे में नहीं पूछा गया.

असल में कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को सेरेना से कोई सवाल नहीं पूछने दिया गया. सेरेना ने इससे पहले यूएस ओपन फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से हारने के बाद कहा था कि मैच रेफरी कार्लोस रामोस के साथ बहस और रैकेट पटकने के लिये उनके साथ पुरूष खिलाड़ियों की तुलना में अधिक कड़ा व्यवहार किया गया था.

बोले अमित शाह- तेलंगाना की जनता पर थोपा गया चुनाव, ओवैसी के दबाव में काम कर रहे हैं राव

सेरेना पर बाद में आचार संहिता के उल्लंघन के लिये 17,000 डालर का जुर्माना लगा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola