ePaper

जापान को इंडोनेशिया में क्यों मांगनी पड़ी माफी?

Updated at : 20 Aug 2018 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
जापान को इंडोनेशिया में क्यों मांगनी पड़ी माफी?

जकार्ता : जापान के बास्केटबाल के चार खिलाड़ियों को वेश्याओं से संबंध बनाने के लिए पैसे देने के आरोप में एशियाई खेलों से बाहर कर स्वदेश वापस भेज दिया गया है. जापान ओलिंपिक समिति (जेओसी) नेसोमवारको कहा, ‘इन खिलाड़ियों को शहर के रेड लाइट (वेश्यावृत्ति का अड्डा) इलाके में राष्ट्रीय टीम की जर्सी में देखा […]

विज्ञापन

जकार्ता : जापान के बास्केटबाल के चार खिलाड़ियों को वेश्याओं से संबंध बनाने के लिए पैसे देने के आरोप में एशियाई खेलों से बाहर कर स्वदेश वापस भेज दिया गया है. जापान ओलिंपिक समिति (जेओसी) नेसोमवारको कहा, ‘इन खिलाड़ियों को शहर के रेड लाइट (वेश्यावृत्ति का अड्डा) इलाके में राष्ट्रीय टीम की जर्सी में देखा गया था. इन्हें तत्काल यहां से जाने को कहा गया है.’

इसे भी पढ़ें

साइना की हार के साथ भारत बैडमिंटन महिला टीम स्पर्धा से बाहर

पीवी सिंधु एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में, जापान की अकाने यामागुची को सीधे सेट्स में हराया

INDvsENG 3rd TEST : हार्दिक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को 161 रन पर समेटा

इन खलाड़ियों में यूया नागायोशी, तायुका हाशिमोतो, ताकुमा सातो, केइता इमामुरा शामिल हैं. जापान के लिए इसे बड़ी फजीहत की तरह देखा जा रहाहै, क्योंकि वर्ष 2014 में हुए पिछले एशियाई खेलों में एक तैराक को पत्रकार का कैमरा चुराने के आरोप में स्वदेश भेजा गया था.

जापानी दल के प्रमुख यासुहिरो यामाशिता ने कहा, ‘मुझे इस मामले को लेकर काफी शर्मिंदगी है. हम माफी मांगते हैं और अब से एथलीटों को पूरी तरह से मार्गदर्शन देने का इरादा है.’ उन्होंने कहा कि बास्केटबाॅल खिलाड़ी खेलगांव में खाना खाने के बाद सड़क पर दलाल के संपर्क में आ गये, जिसने उन्हें महिला के साथ होटल में जाने के लिए तैयार कर लिया.

इसे भी पढ़ें

स्मार्टफोन की मदद से पूनिया ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत जीता

फेडरर को हराकर जोकोविच ने जीता खिताब

जापान बास्केटबाॅल के प्रमुख युको मित्सुया ने एक कहा, ‘मैं इस दुःखद घटना के लिए जापान के नागरिकों, जेओसी और बास्केटबाॅल का समर्थन करने वाले हर किसी से विनम्रतापूर्वक माफी मांगना चाहता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘हम सभी तथ्यों को सुनाने के बाद चारों खिलाड़ियों के खिलाफ उचित सजा पर फैसला करेंगे. हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है कि इस प्रकार की घटना फिर से न हो.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola