प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में शामिल होंगे 422 खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2018 6:18 PM
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र के लिये कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय नीलामी में कुल 422 खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा. मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार इन 422 खिलाड़ियों में 87 खिलाड़ी भविष्य के कबड्डी नायक (एफकेएच) कार्यक्रम से लिया गया है जबकि 58 विदेशी खिलाड़ी हैं. जिन 14 देशों के […]
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र के लिये कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय नीलामी में कुल 422 खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा. मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार इन 422 खिलाड़ियों में 87 खिलाड़ी भविष्य के कबड्डी नायक (एफकेएच) कार्यक्रम से लिया गया है जबकि 58 विदेशी खिलाड़ी हैं.
जिन 14 देशों के खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया गया है उनमें ईरान , बांग्लादेश , जापान , कीनिया , कोरिया , मलेशिया और श्रीलंका भी शामिल हैं. कुल 12 फ्रेंचाइजी टीमों में से नौ टीमों ने पहले ही 21 खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाये रखा है.
बाकी तीन टीमें यूपी योद्धा , यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स नये सिरे से टीम गठित करेगी. विज्ञप्ति में कहा गया है प्रत्येक फ्रेंचाइजी कुल चार करोड़ रुपये खर्च कर सकती है तथा एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में 18 से 25 खिलाड़ी रख सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










