चैम्पियंस लीग ट्रॉफी के बाद रियाल मैड्रिड में रोनाल्डो, बेल का भविष्य अनिश्चित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2018 3:11 PM
कीव : लगातार तीसरा चैम्पियंस लीग खिताब जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने क्लब रियाल मैड्रिड में रहने को लेकर विचार कर रहे हैं. रियाल मैड्रिड के सबसे बड़े स्टार ने संकेत दिया कि वह क्लब में बने रहने के बारे में विचार कर रहे हैं. वहीं चैम्पियंस लीग फाइनल के स्टार रहे गेरेथ बेल […]
कीव : लगातार तीसरा चैम्पियंस लीग खिताब जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने क्लब रियाल मैड्रिड में रहने को लेकर विचार कर रहे हैं. रियाल मैड्रिड के सबसे बड़े स्टार ने संकेत दिया कि वह क्लब में बने रहने के बारे में विचार कर रहे हैं. वहीं चैम्पियंस लीग फाइनल के स्टार रहे गेरेथ बेल का जाना तय ही लगता है.
रोनाल्डो ने कहा, अगले कुछ दिनों में मैं प्रशंसकों को जवाब दूंगा क्योंकि ये ही लोग हमेशा मेरा साथ निभाते रहे हैं. उन्होंने क्लब के बारे में ऐसे शब्दों में बात की जैसे यह उनका पिछला क्लब हो. उन्होंने कहा, मैड्रिड के साथ होना बहुत ही खूबसूरत था.
रोनाल्डो ने साथ ही कहा, किसी खिलाड़ी का भविष्य महत्वपूर्ण नहीं है. हमने इतिहास रचा. रियाल मैड्रिड के लिये शानदार ‘बाईसाइकिल’ किक से दूसरा गोल करने वाले बेल ने यह घोषणा करते ही अपने समर्थकों को निराश कर दिया कि वह अपने भविष्य के बारे में अपने एजेंट से चर्चा करेंगे.
चैम्पियंस लीग के इस सत्र में वेल्श का यह खिलाड़ी सात में से चार मैचों में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी खेला है जिसमें उनके शानदार प्रदर्शन वाला फाइनल भी शामिल है. वहीं रियाल के कोच जिनेदिन जिदान ने दोनों खिलाड़ियों की टिप्पणियों से अलग जवाब दिया.
रोनाल्डो पर जिदान ने कहा, वह रियाल मैड्रिड में हमारे साथ ही रहेगा. और उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की कि पुर्तगाल के इस स्टार का मन जल्द ही बदल जायेगा. उन्होंने कहा, शायद तीन या चार दिन में, वह कुछ और भी कह सकता है.
बेल के बारे में बात करते हुए जिदान ने कहा, यह थोड़ी सी पेचीदा स्थिति है लेकिन हर किसी के अपने हित हैं, और अपने भविष्य के बारे में सोचने का अधिकार है. उन्होंने कहा, यह सच है कि कुछ खिलाड़ी पिच पर ज्यादा समय बिताने की हकदार हैं लेकिन यह ऐसा फैसला है जो मैनेजर द्वारा किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










