नडाल क्ले कोर्ट पर 400वीं जीत से एक कदम दूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 5:41 PM
बार्सिलोना : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने बार्सिलोना टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में मार्टिन क्लिजान को 6-0 7-5 से शिकस्त दी और अब वह क्ले कोर्ट पर 400वीं जीत से महज एक कदम दूर हैं. बार्सिलोना में 10 बार के चैम्पियन नडाल को हालांकि दूसरे सेट में स्लोवाकिया के क्वालीफायर से चुनौती […]
बार्सिलोना : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने बार्सिलोना टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में मार्टिन क्लिजान को 6-0 7-5 से शिकस्त दी और अब वह क्ले कोर्ट पर 400वीं जीत से महज एक कदम दूर हैं.
बार्सिलोना में 10 बार के चैम्पियन नडाल को हालांकि दूसरे सेट में स्लोवाकिया के क्वालीफायर से चुनौती मिली जिन्होंने दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच को हराकर बाहर किया था. अब फाइनल में जगह बनाने के लिये नडाल का सामना बेल्जियम के डेविड गोफिन से होगा.
इस जीत से नडाल क्ले कोर्ट पर 400 मैच जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन जायेंगे. हालांकि यह 31 वर्षीय खिलाड़ी अर्जेंटीना के गुलीरेमो विलास से काफी पीछे है जिन्होंने क्ले कोर्ट पर 659 जीत दर्ज की हैं.
हमवतन मैनुअल ओरांटेस ने 502 मैच जीते हैं जबकि ऑस्ट्रिया के थामस मस्टर 422 जीत दर्ज कर चुके हैं. नडाल को हालांकि क्ले पर सिर्फ 35 बार हार का सामना करना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










