CWG 2018 की सिल्वर गर्ल दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा रेफरी के फैसले से निराश

Updated at : 15 Apr 2018 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
CWG 2018 की सिल्वर गर्ल दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा रेफरी के फैसले से निराश

गोल्ड कोस्ट: ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की महिला युगल जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को अपना खिताब का बचाव करने में नाकाम रहीं. इस तरह से भारत ने स्क्वाश में अपने अभियान का अंत दो रजत पदक के साथ किया. चार साल पहले ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतकर […]

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट: ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की महिला युगल जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को अपना खिताब का बचाव करने में नाकाम रहीं. इस तरह से भारत ने स्क्वाश में अपने अभियान का अंत दो रजत पदक के साथ किया. चार साल पहले ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पल्लीकल और चिनप्पा की जोड़ी खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की जोली किंग और अमांडा लांडर्स मर्फी से 9-11, 8-11 से हार गयी.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : सिंधू को हराकर सायना ने जीता सोना, श्रीकांत ने भारत को दिलाया 19वां सिल्वर

भारतीय जोड़ी रेफरी के कुछ फैसलों से साफ तौर पर नाखुश दिख रही थी. पल्लीकल नेशनिवारको मिश्रित युगल फाइनल में भी रेफरिंग पर सवाल उठाये थे, जब उन्हें और सौरभ घोषाल को आॅस्ट्रेलिया की डोना उर्कहार्ट और कैमरन पिल्लै से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें : मैरी कॉम आप मेरी चैंपियन हैं और हमेशा रहेंगी : प्रियंका चोपड़ा

अगर पदकों की बात करें, तो यह भारतीय स्क्वाश टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. स्क्वाश को 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया था. पल्लीकल और चिनप्पा का वर्ष 2014 में जीता गया स्वर्ण इन खेलों में भारत का स्क्वाश में पहला पदक भी था. इससे पहले 1998 से 2010 तक भारत स्क्वाश में पदक नहीं जीत पाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola