ePaper

कल शुरू होगा 21वां राष्ट्रमंडल खेल, मीराबाई चानू पर टिकी भारत की उम्मीद

Updated at : 04 Apr 2018 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
कल शुरू होगा 21वां राष्ट्रमंडल खेल, मीराबाई चानू पर टिकी भारत की उम्मीद

गोल्ड कोस्ट : भारत 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में कल जब अपने अभियान का आगाज करेगा तो सभी का फोकस विश्व चयन भारोत्तोलक मीराबाई चानू पर होगा जो पदक की प्रबल दावेदार है जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी और मुक्केबाजों पर भी नजरें टिकी होंगी . राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक जीत चुकी चानू 48 किलोवर्ग में […]

विज्ञापन


गोल्ड कोस्ट :
भारत 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में कल जब अपने अभियान का आगाज करेगा तो सभी का फोकस विश्व चयन भारोत्तोलक मीराबाई चानू पर होगा जो पदक की प्रबल दावेदार है जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी और मुक्केबाजों पर भी नजरें टिकी होंगी . राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक जीत चुकी चानू 48 किलोवर्ग में पदक की प्रबल दावेदार है. उसका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 194 किलो है जो इस स्पर्धा में उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 10 किलो अधिक है.

इन खेलों में भाग ले रहे किसी भारोत्तोलक ने 180 किलो पार नहीं किया है. चानू की निकटतम प्रतिद्वंदी कनाडा की अमांडा ब्राडोक है जिसका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 173 किलो है. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी, मुक्केबाज और महिला हाकी टीम के साथ टेबल टेनिस खिलाड़ी भी अपने अभियान का कल आगाज करेंगे. पिछली बार पांचवें स्थान पर रही महिला हाकी टीम कल वेल्स से पहला मैच खेलेगी. खेलों से पहले दक्षिण कोरिया दौरे पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है जहां उसने शृंखला जीती थी . कोच हरेंद्र सिंह ने कहा ,‘ हमने इन खेलों के लिए काफी मेहनत की है. उम्मीद है कि नतीजे अच्छे रहेंगे.’

स्टीव स्मिथ ने कहा, मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फैसले का सम्मान करता हूं, अपील नहीं करूंगा

बैडमिंटन में भारतीय टीम सितारों से भरी है और पहले ही दिन काफी व्यस्त कार्यक्रम है. मिश्रित वर्ग में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान से होगा. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला सुबह है जबकि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे हाफ में खेलना है. पी वी सिंधू और किदांबी श्रीकांत जैसे दिग्गजों के लिए ये मुकाबले खाला का घर जैसे ही होंगे. खेलगांव में अपने पिता को जगह नहीं मिलने के बाद खेलों से बाहर होने की धमकी देने वाली साइना नेहवाल अब मामला सुलझने के बाद अपने रैकेट से उम्दा प्रदर्शन करना चाहेगी. मुक्केबाजी में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार ( 69 किलो ) रिंग में उतरेंगे.

उनका सामना पहले मुकाबले में नाइजीरिया के ओसिता उमेह से होगा. उन पर अच्छे प्रदर्शन के साथ सीरिंज विवाद से फोकस हटाने की भी जिम्मेदारी होगी. स्क्वाश कोर्ट पर दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा, सौरव घोषाल और हरिंदर पाल संधू अपने अभियान की शुरूआत करेंगे . जोशना और दीपिका ने 2014 खेलों में महिला युगल में स्वर्ण जीता था . अब देखना है कि क्या एकल पदक भारत की झोली में गिरता है . खेलों की तैयारी उनके लिए आशातीत नहीं रही है क्योंकि राष्ट्रीय महासंघ से मतभेदों के चलते विदेशी कोच अशरफ अल कारारगुइ ने इस्तीफा दे दिया था . राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा ने कहा ,‘ हमने व्यक्तिगत वर्ग में कभी पदक नहीं जीता. अगर इस बार ऐसा कर पाते हैं तो यह खास होगा .’ टेबल टेनिस टीम भी विवाद के साये में यहां आयी है जब सीनियर खिलाड़ी सौम्यजीत घोष को बलात्कार के आरोपों के चलते ऐन मौके पर बाहर कर दिया गया.

बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिये राहत की खबर, राष्ट्रमंडल खेल में नहीं होगा नये सर्विस नियमों का प्रयोग

महिला टीम कल वनाउतू और फीजी से खेलेगी जबकि पुरूष टीम का सामना त्रिनिदाद और टोबैगो और उत्तरी आयरलैंड से होगा. कलात्मक जिम्नास्टिक में भारतीय पुरूष टीम पहले दिन चुनौती पेश करेगी. ऐसे में नजरें वापसी कर रहे आशीष कुमार पर रहेंगी जो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय जिम्नास्ट हैं . उन्होंने फ्लोर में कांस्य और वाल्ट में रजत पदक जीता था. साइकिलिस्ट से पदक की उम्मीद नहीं है हालांकि पिछले कुछ अर्से में कोई उपलब्धि नहीं होने के बावजूद देबोराह हेरोल्ड्स पर नजरें होंगी. महिला बास्केटबाल टीम कल जमैका से और पुरूष टीम कैमरून से खेलेगी. राष्ट्रमंडल खेलों में स्पर्धाओं की शुरूआत के पहले दिन

कल इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें –

भारोत्तोलन :
मीराबाई चानू ( महिलाओं का 48 किलोवर्ग )
महिला हाकी : भारत बनाम वेल्स
बैडमिंटन : मिश्रित टीम : भारत बनाम श्रीलंका
भारत बनाम पाकिस्तान मुक्केबाजी :
69 किलो में मनोज कुमार बनाम ओसिता उमेह ( नाइजीरिया) स्क्वाश : पुरूष एकल : पहला दौर
हरिंदर पाल संधू बनाम कैमरून स्टाफोर्ड ( कैमेन आईलैंड ) विक्रम मल्होत्रा बनाम मंडा चिलाम्ब्वे ( जाम्बिया ) दूसरा दौर : सौरव घोषाल , प्रतिद्वंद्वी घोषित नहीं
महिला एकल : दूसरा दौर
जोशना चिनप्पा बनाम लिनेट वी (पापुआ न्यू गिनी ) दीपिका पल्लीकल बनाम कार्लोट नेग्स( त्रिनिदाद और टोबैगो) टेबल टेनिस : महिला टीम ग्रुप दो :
भारत बनाम वनाउतू
भारत बनाम फीजी
पुरूष टीम ग्रुप एक :
भारत बनाम त्रिनिदाद और टोबैगो
भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड
जिम्नास्टिक :
भारतीय पुरूष कलात्मक जिम्नास्टिक व्यक्तिगत और टीम बास्केटबाल :
महिला प्रारंभिक दौर पूल बी
भारत बनाम जमैका
पुरूष प्रारंभिक दौर पूल बी
भारत बनाम कैमरून
साइकिलिंग :
महिला 4000 मीटर टीम परसुइट और टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग लान बाल्स:
महिल एकल: पिंकी बनाम जो एडवर्ड्स (न्यूजीलैंड)
पिंकी बनाम कैथरीन रेडनाल (इंग्लैंड)
पुरुष ट्रिपल्स: भारत बनाम पापुआ न्यू गिनी पुरुष पेयर्स: भारत बनाम मलेशिया
महिला फोर्स: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड, भारत बनाम मालटा पुरुष पेयर्स: भारत बनाम नीयू
तैराकी:
50 मीटर बटरफ्लाई: वीरधवल खाड़े, साजन प्रकाश 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज
200 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola