ePaper

सुसाइड करना चाहती हैं पैरालंपिक खिलाड़ी सकीना खातून, जानें क्‍या है मामला

Updated at : 07 Feb 2018 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
सुसाइड करना चाहती हैं पैरालंपिक खिलाड़ी सकीना खातून, जानें क्‍या है मामला

नयी दिल्‍ली : 2014 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत को भारोत्तोलन में कांस्‍य पदक दिलाने वाली पावरलिफ्टर, पैरालंपिक खिलाड़ी सकीना खातून ने आत्‍महत्‍या की धमकी दी हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी जाती है तो वे आत्‍महत्‍या कर लेंगी. दरअसल उन्‍होंने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भाग लेने की इच्‍छा जतायी है. और इसी को […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : 2014 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत को भारोत्तोलन में कांस्‍य पदक दिलाने वाली पावरलिफ्टर, पैरालंपिक खिलाड़ी सकीना खातून ने आत्‍महत्‍या की धमकी दी हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी जाती है तो वे आत्‍महत्‍या कर लेंगी.

दरअसल उन्‍होंने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भाग लेने की इच्‍छा जतायी है. और इसी को लेकर उन्‍होंने सुसाइड करने की धमकी भी दी है. गौरतलब हो 20 जून 1989 में बेंगलुरु कर्नाटक में जन्‍मीं सकिना ने 2014 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत के लिए कांस्‍य पदक हासिल किया था.

इसके अलावा उन्‍हें महिला दिवस के मौके पर 9 अन्‍य महिला प्रतिभाओं के साथ सम्‍मानित भी किया गया था. इस सम्‍मान समारोह को कर्नाटक से प्रकासित होने वाली एक पत्रिका की ओर से किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola