सिंधू को हराकर साइना इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में

Published at :26 Jan 2018 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
सिंधू को हराकर साइना इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में

जकार्ता : पूर्व विश्व नंबर एक साइना नेहवाल ने शुक्रवार को यहां ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को शिकस्त देकर 350,000 डाॅलर इनामी राशिवाले इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की. घुटने में चोट से वापसी कर रही साइना ने भारत की दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले को […]

विज्ञापन

जकार्ता : पूर्व विश्व नंबर एक साइना नेहवाल ने शुक्रवार को यहां ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को शिकस्त देकर 350,000 डाॅलर इनामी राशिवाले इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

घुटने में चोट से वापसी कर रही साइना ने भारत की दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले को सीधे गेम में 21-13, 21-19 से अपने नाम किया. विश्व चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी साइना का सेमीफाइनल में मुकाबला चौथी वरीय थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन से होगा. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए 13 मुकाबलों में साइना का पलड़ा भारी रहा है जिन्होंने आठ मुकाबले जीते हैं. रतचानोक ने एक अन्य क्वार्टरफाइनल में ग्लास्गो विश्व चैंपियनशिप की विजेता जापान की नोजोमी ओकुहारा को परास्त किया. भारत के बाहर सिंधू के खिलाफ पहली बार खेलते हुए साइना ने पहले गेम में 3-0 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. सिंधू ने वापसी करते हुए स्कोर को 4-4 किया, लेकिन साइना ने पहले 11-6 और फिर 18-10 की बढ़त कायम करते हुए पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया.

पहला गेम आसानी से अपने नाम करने के बाद साइना को दूसरे गेम में संघर्ष करना पड़ा. सिंधू एक समय 10-5 से आगे थी, लेकिन साइना ने शानदार वापसी करते हुए लगातार पांच अंक जुटाकर स्कोर 10-10 से बराबर किया. इसके बाद स्कोर 14-14 की बराबरी पर था जहां से साइना ने बढ़त लेनी शुरू की और उतार-चढ़ाव से भरे इस गेम को 21-19 से जीतने में कामयाब रहीं. अंतरराष्ट्रीय सर्किट में इससे पहले दोनों खिलाड़ियों की दो बार भिड़त हुई है और दोनों बार ऐसा भारतीय सरजमीं पर हुआ. सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड 2014 में साइना ने सिंधू को हराया था, तो पिछले साल सिंधू इंडियन ओपन सुपर सीरीज में साइना को मात देकर बदला चुकता करने में कामयाब रही थी. पिछले साल सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी साइना सिंधू पर भारी पड़ी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola