अब पुलेला गोपीचंद पर बनेगी बायोपिक, गोपीचंद एकेडमी ने ही भारत को दिये साइना और सिंधु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2017 6:11 PM
मुंबई : हिन्दी फिल्म जगत महान हस्तियों के जीवन पर आधारित फिल्में बनने का दौर जारी है और अब पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद पर फिल्म बनने जा रही है. गोपीचंद के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियो ने अबुनदांतिया इंटरटेनमेंट के साथ करार […]
मुंबई : हिन्दी फिल्म जगत महान हस्तियों के जीवन पर आधारित फिल्में बनने का दौर जारी है और अब पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद पर फिल्म बनने जा रही है. गोपीचंद के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियो ने अबुनदांतिया इंटरटेनमेंट के साथ करार किया है. यह घोषणा गोपीचंद के 44 वें जन्मदिन पर की गयी.
हिन्दी और तेलुगू दोनों भाषाओं में बनने जा रही फिल्म में बैडमिंटन खिलाड़ी के जीवन को दिखाया जायेगा. गोपीचंद ने कहा कि यह मेरे लिए एक गौरवान्वित क्षण है कि एक फिल्म के जरिए अपनी कहानी साझा करने जा रहा हूं.
दिलचस्प है कि गोपीचंद की हैदराबाद स्थित बैडमिंटन एकेडमी की छात्रा साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के जीवन पर आधारित फिल्मों का भी निर्माण हो रहा है. फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने बताया कि गोपीचंद का जीवन एक प्रेरणादायी कहानी है. फिल्म की पटकथा लिखी जा रही है और इसकी शूटिंग 2018 के मध्य से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










