सुल्तान जोहोर कप (जूनियर हॉकी) : भारत ने अमेरिका को 22-0 से रौंदा

जोहार बारु (मलेशिया) : भारतीय हॉकी टीम ने सातवें सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच में यहां अमेरिका को 22-0 से रौंदकर 1932 के लास एंजिल्स ओलंपिक की यादें भी ताजा कर दी. भारत की तरफ से हरमनजीत सिंह (25वें, 26वें, 40वें, 45वें और 52वें मिनट) ने पांच जबकि अभिषेक (28वें, […]
जोहार बारु (मलेशिया) : भारतीय हॉकी टीम ने सातवें सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच में यहां अमेरिका को 22-0 से रौंदकर 1932 के लास एंजिल्स ओलंपिक की यादें भी ताजा कर दी. भारत की तरफ से हरमनजीत सिंह (25वें, 26वें, 40वें, 45वें और 52वें मिनट) ने पांच जबकि अभिषेक (28वें, 37वें, 38वें और 45वें मिनट) ने चार गोल दागे.
इनके अलावा विशाल पाटिल (दूसरे, 30वें और 40वें मिनट) तथा दिलप्रीत सिंह (तीसरे, 54वें और 59वें मिनट) ने भी तीन . तीन गोल किये. मनिंदर सिंह (42वें और 43वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि प्रताप लाकडा (दूसरे), एम रविचंदर (सातवें), रोशन कुमार (37वें), शिलानंद लाकडा (47वें) और विवेक प्रसाद (48वें मिनट) ने भी गोल स्कोररों में अपना नाम लिखवाया.
यह भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी जीत में से एक है. मेजर ध्यानचंद की अगुवाई में भारतीय टीम ने 1932 के लांस एंजिल्स ओलंपिक में अमेरिका को ही 24-1 के विशाल अंतर से हराया था. वर्तमान टूर्नामेंट में अमेरिका सबसे कमजोर टीम है. उसे भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 19-0 और इंग्लैंड ने 11-0 से हराया था. भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. इससे पहले उसने जापान को 3-2 से और मेजबान मलेशिया को 2-1 से पराजित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




