टेनिस रैंकिंग : युकी आगे बढ़े, सानिया और बोपन्ना खिसके
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2017 9:25 PM
नयी दिल्ली : पिछले सप्ताह क्रेमलिन कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ताजा विश्व रैंकिंग में चार पायदान ऊपर 142वें स्थान पर पहुंच गये लेकिन युगल में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना एक-एक स्थान नीचे खिसक गये हैं. भांबरी क्वालीफाईंग में दो मैच और पहले दौर में […]
नयी दिल्ली : पिछले सप्ताह क्रेमलिन कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ताजा विश्व रैंकिंग में चार पायदान ऊपर 142वें स्थान पर पहुंच गये लेकिन युगल में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना एक-एक स्थान नीचे खिसक गये हैं.
भांबरी क्वालीफाईंग में दो मैच और पहले दौर में जीत दर्ज करके क्रेमलिन कप के अंतिम सोलह में पहुंचे थे जहां उन्हें 38वीं रैंकिंग के दामिर दजुमर ने 6-4, 5-7, 4-6 से हराया. इससे हालांकि रैंकिंग में उन्हें फायदा हुआ और उन्होंने भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी के रुप में अपनी स्थिति मजबूत कर दी. वह रामकुमार रामनाथन (150) से अब आठ पायदान आगे हैं. रामनाथन एक पायदान नीचे खिसके हैं.
एटीपी युगल रैंकिंग में बोपन्ना एक पायदान नीचे 17वें स्थान पर खिसक गये जबकि दिविज शरण ने एंटवर्प में यूरोपीय ओपन का खिताब जीतने के कारण 15 स्थान की लंबी छलांग लगायी है. अमेरिका के स्काट लिपस्की के साथ मिलकर खिताब जीतने वाले दिविज अब 51वें स्थान पर काबिज हैं और देश के दूसरे नंबर के युगल खिलाड़ी बन गये हैं. उनके बाद पुरव राजा (एक पायदान नीचे 60) और लिएंडर पेस (दो पायदान ऊपर 69) का नंबर आता है.
डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया भी एक पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गयी हैं और उन पर शीर्ष दस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. सानिया के अभी 4475 अंक हैं जबकि दसवें नंबर पर काबिज कैसे डेलेक्वा (4470) और 11वें नंबर की कैटरिना सिनियाकोवा (4440 अंक) उनसे बहुत पीछे नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










