डेनमार्क ओपन : प्रणय ने चोंग को हरा कर किया उलटफेर, साइना व श्रीकांत भी क्वार्टरफाइनल में

Published at :20 Oct 2017 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
डेनमार्क ओपन : प्रणय ने चोंग को हरा कर किया उलटफेर, साइना व श्रीकांत भी क्वार्टरफाइनल में

ओडेन्से : एचएस प्रणय ने तीन बार के ओलिंपिक रजत पदकधारी ली चोंग वेई पर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया, जिसमें साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने भी आसानी से प्रवेश किया. चार महीने पहले प्रणय ने इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर में चोंग वेई को […]

विज्ञापन

ओडेन्से : एचएस प्रणय ने तीन बार के ओलिंपिक रजत पदकधारी ली चोंग वेई पर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया, जिसमें साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने भी आसानी से प्रवेश किया.

चार महीने पहले प्रणय ने इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर में चोंग वेई को सीधे गेम में पराजित कर सनसनी फैला दी थी और और उन्होंने गुरुवारको भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 11-21, 21-19 से पस्त किया. उन्होंने मैच जीतने के बाद पत्रकारों से कहा, मैं उसे दोबारा हराकर खुश हूं. इस उम्र में भी वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है जो किसी भी हालात में खेल सकता है. मैं आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं, क्योंकि मैंने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन मैं खिताब नहीं जीत सका था, इसलिए मैं सिर्फ अगले मैच के बारे में सोच रहा हूं.

दुनिया के आठवें नंबर के श्रीकांत ने कोरिया के जियोन हियोक जिन को 21-13, 8-21, 21-18 से मात दी, जबकि साइना ने महिला एकल के प्री क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की नितचानोन जिंदापोल को 22-20, 21-13 से पराजित किया. अमेरिकी ओपन चैंपियन प्रणय का सामना अब कोरिया के शीर्ष वरीय सोन वान हो से होगा. वहीं, इंडोनेशिया और आॅस्ट्रेलिया में दो सुपर सीरीज खिताब अपने नाम कर चुके श्रीकांत की भिड़ंत मौजूदा विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से होगी. ग्लास्गो विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतनेवाली साइना जापान की अकाने यामागुची के सामने होंगी.

इंग्लैंड के राजीव ओसफ, हांगकांग के वोंग विंग कि विन्सेंट, कोरिया के ली हुन, चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन ने भी क्वार्टरफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है. महिला एकल में शीर्ष वरीय और दुनिया की नंबर एक ताई जु यिंग, कोरिया की सुंग जि हुन अैर किम हयोन मिन, जापान की सयाका सातो, चीन की चेन युफेई और थाईलैंड की रतनाचोक इंतानोन ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है.

वहीं, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी शटलर पीवी सिंधू शुरुआती दौर में चीन की चेन युफेई से सीधे गेम में हारकर टूर्नामेमंट से बाहर हो गयीं. सिंधू महिला एकल के मुकाबले में दुनिया की 10वें नंबर की चेन से 43 मिनट में 17-21, 21-23 से हार का मुंह देखना पड़ा. वह शीर्ष टूर्नामेंट से लगातार दूसरी बार बाहर हुई हैं. कोरिया ओपन खिताब जीतने के बाद वह पिछले महीने जापान ओपन के दूसरे दौर में हार गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola