#AsiaCupHockey : एशिया कप हॉकी में भारत का दिवाली धमाका, मलयेशिया को 6-2 से रौंदा

Updated at : 19 Oct 2017 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
#AsiaCupHockey : एशिया कप हॉकी में भारत का दिवाली धमाका, मलयेशिया को 6-2 से रौंदा

ढाका : दसवें पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को यहां मलयेशिया को 6-2 के बड़े अंतर से हराया. भारत की ओर से सबसे पहला गोल खेल के 15वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने दागे. उसके बाद दूसरा गोल 19वें मिनट पर हरमनप्रीत सिंह ने दागे. […]

विज्ञापन

ढाका : दसवें पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को यहां मलयेशिया को 6-2 के बड़े अंतर से हराया. भारत की ओर से सबसे पहला गोल खेल के 15वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने दागे. उसके बाद दूसरा गोल 19वें मिनट पर हरमनप्रीत सिंह ने दागे. 24वें मिनट में एसके उथप्‍पा ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा. गुरजंत सिंह (33वें मिनट), गुरजंट सिंह (33वें मिनट), एसवी सुनील (40वें मिनट) और सरदार सिंह (60 वें मिनट में) ने 1-1 गोल दागे. भारत के 6 गोल के जवाब में मलयेशिया की ओर से दो गोल दागे गये.

गौरतलब हो कि सुपर चार चरण के पहले मैच में भारत ने दक्षिण कोरिया से 1-1 से ड्रॉ खेला था. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक सबसे बेहतर नजर आ रही थी लेकिन खतरनाक और रक्षात्मक कोरियाई टीम के खिलाफ मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम पहली बार हार के कगार पर पहुंच गयी थी.

मैच में अधिकतर समय गेंद पर कब्जा रखने और गोल करने के अधिक मौके मिलने के बावजूद भारतीय टीम के स्ट्राइकरों के लिये कोरियाई रक्षापंक्ति को भेदना मुश्किल रहा. पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी. जुंगजुन ली (41वें मिनट) ने कोरिया को बढ़त दिलायी जिससे उनकी टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गयी लेकिन गुरजंत ने 60वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया.

सुपर-4 की स्थिति इस प्रकार है. 1. भारत : 2 मैच- 4 अंक, 2. मलेशिया : 2 मैच- 3 अंक, 3. द. कोरिया: 2 मैच- 2 अंक 4. पाकिस्तान: 2 मैच- 1 अंक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola