ePaper

डेनमार्क ओपन में साइना की जीत, सिंधू हारकर बाहर

Updated at : 19 Oct 2017 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
डेनमार्क ओपन में साइना की जीत, सिंधू हारकर बाहर

ओडेंसे : डेनमार्क ओपन में भारत के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहा. विश्व की पूर्व नंबर एक बैडिमंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जहां ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारीन को हराकर महिला एकल के अगले दौर में प्रवेश किया, वहीं खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही पी वी सिंधू को हार को सामना […]

विज्ञापन

ओडेंसे : डेनमार्क ओपन में भारत के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहा. विश्व की पूर्व नंबर एक बैडिमंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जहां ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारीन को हराकर महिला एकल के अगले दौर में प्रवेश किया, वहीं खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही पी वी सिंधू को हार को सामना करना पड़ा.

विश्व की नंबर दस खिलाड़ी चीन की चेन यूफे ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधू को 21-17 23-21 से हरा दिया. कोरिया ओपन जीतने के बाद किसी भी प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में उनकी यह लगातार दूसरी हार है. पिछले महीने उन्हें जापान ओपन के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था. ग्लासगो वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने मरीन को 22-20 21-18 के कड़े मुकाबले में हराया.

अगले राउंड के मुकाबले में साइना का सामना थाईलैंड की नितचांव जिंदपोल या रुस की इवगेनिया कोसेत्सेकाया से होगा. भारत के अन्य खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एच एस प्रणय ने भी टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की लेकिन बी साई प्रणीत को पुरुष एकल मुकाबले के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola