अर्जेंटीना फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में पिछड़ा

मोंटेवीडियो : लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की रुस में 2018 में होने वाले विश्व कप फुटबॉल में खेलने की उम्मीदों को तब करारा झटका लगा जब उनकी टीम ने दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग में पेरु के खिलाफ मैच गोलरहित खेला. ब्यूनसआयर्स में खेले गये इस मैच में अर्जेंटीना की टीम स्टार खिलाडियों की मौजूदगी के बावजूद […]
मोंटेवीडियो : लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की रुस में 2018 में होने वाले विश्व कप फुटबॉल में खेलने की उम्मीदों को तब करारा झटका लगा जब उनकी टीम ने दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग में पेरु के खिलाफ मैच गोलरहित खेला. ब्यूनसआयर्स में खेले गये इस मैच में अर्जेंटीना की टीम स्टार खिलाडियों की मौजूदगी के बावजूद गोल नहीं कर पायी जिससे दो बार की विश्व चैंपियन मंगलवार को होने वाले अंतिम दौर के मुकाबलों से पहले स्वत: क्वालीफिकेशन से बाहर है.
अर्जेंटीना ने फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया. बार्सिलोना स्टार मेसी ने दूसरे हॉफ में एक अवसर पर अच्छी कोशिश की लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे. इस वजह से अर्जेंटीना तालिका में छठे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




