जूनियर विश्व कप फुटबॉल : नौ को भिड़ेंगे माराडोना और सौरभ गांगुली

Published at :05 Oct 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
जूनियर विश्व कप फुटबॉल : नौ को भिड़ेंगे माराडोना और सौरभ गांगुली

कोलकाता : अर्जेंटीना के किंवदंती फुटबॉलर डियोगो माराडोना नौ अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के साथ ‘मैच ऑफ यूनिटी’ खेलेंगे. आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर 24 परगना के कादंबगाछी में आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह मैच नौ अक्तूबर को दोपहर ढाई बजे होगा. उल्लेखनीय […]

विज्ञापन
कोलकाता : अर्जेंटीना के किंवदंती फुटबॉलर डियोगो माराडोना नौ अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के साथ ‘मैच ऑफ यूनिटी’ खेलेंगे. आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर 24 परगना के कादंबगाछी में आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह मैच नौ अक्तूबर को दोपहर ढाई बजे होगा. उल्लेखनीय है कि मैच की तिथि कई बार बदली. आयोजकों के मुताबिक डियोगो माराडोना के विभिन्न कार्यों की वजह से इसमें बदलाव हुआ. गौरतलब है कि सितंबर के तीसरे हफ्ते में यह मैच होने वाला था.
लेकिन फिर यह दो अक्तूबर को स्थगित हो गया. इसके बाद यह पांच अक्तूबर को तय हुआ था. लेकिन माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि आठ अक्तूबर को वह महानगर आयेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola