प्रो कबड्डी लीग : गुजरात फारच्यून जाइंट्स ने दबंग दिल्ली को हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2017 10:48 PM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई : गुजरात फारच्यून जाइंट्स ने मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में दबंग दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 42-22 से हराया. गुजरात के लिए सचिन और चंद्रन रंजीत ने मिलकर 20 रेड अंक जुटाये. मौजूदा सत्र में दिल्ली की यह 14वीं हार है. दिल्ली के डिफेंस ने भी काफी निराश किया जो […]
विज्ञापन
चेन्नई : गुजरात फारच्यून जाइंट्स ने मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में दबंग दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 42-22 से हराया.
गुजरात के लिए सचिन और चंद्रन रंजीत ने मिलकर 20 रेड अंक जुटाये. मौजूदा सत्र में दिल्ली की यह 14वीं हार है. दिल्ली के डिफेंस ने भी काफी निराश किया जो मैच में सिर्फ चार अंक जुटा सका.
जोन ए में गुजरात की टीम 18 मैचों में 67 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है. दिल्ली की टीम 19 मैचों में 31 अंक के साथ अंतिम पायदान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




