पीएसजी की जीत में नेमार चमके

Published at :01 Oct 2017 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
पीएसजी की जीत में नेमार चमके

पेरिस : ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार के दो गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की टीम ने फ्रांस के लीग 1 मैच में अब तक अजेय रही बोर्डोक्स की टीम को 6-2 से शिकस्त दी. नेमार ने मैच के पांचवें मिनट में ही 30 गज की दूरी से फ्री किक को गोल में बदल […]

विज्ञापन

पेरिस : ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार के दो गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की टीम ने फ्रांस के लीग 1 मैच में अब तक अजेय रही बोर्डोक्स की टीम को 6-2 से शिकस्त दी. नेमार ने मैच के पांचवें मिनट में ही 30 गज की दूरी से फ्री किक को गोल में बदल दिया. सात मिनट के बाद एडिनसन कावानी ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया.

थामस मेयुनिर के 21वें मिनट में किये गये गोल से पीएसजी की टीम 3-0 से आगे हो गयी. लेकिन 30वें मिनट में बोर्डोक्स की ओर से वाई सांखरे ने गोल कर अंतर को कम किया. 40वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी को गोल में तब्दील किया. इसके पांच मिनट बाद जूलियन ड्रैक्सलर के गोल से मध्यांतर से पहले टीम ने 5-1 से बढ़त बना ली.

दूसरे हॉफ में भी पीएसजी का दबदबा कायम रहा और 58वें मिनट में फ्रांस के युवा खिलाड़ी के एमबाप्पे ने गोल दागा. मैच के आखिरी मिनट में बोर्डोक्स की ओर से सांत्वना गोल मैल्कम सिल्वा डी ओलिवेरा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola