अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ का प्रतिनिधि करेंगी मैरीकोम, पहली बार किसी भारतीय को मिलेगा मौका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मैरीकोम नवंबर में होने वाले आईओसी के खिलाड़ी फोरम में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय होंगी. संसद की सदस्य 33 साल की मैरीकोम को लुसाने में 11 से 13 नवंबर तक होने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मैरीकोम नवंबर में होने वाले आईओसी के खिलाड़ी फोरम में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय होंगी.
संसद की सदस्य 33 साल की मैरीकोम को लुसाने में 11 से 13 नवंबर तक होने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) खिलाड़ी फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. इसी कार्यक्रम के दौरान हालांकि वियतनाम में एशियाई चैंपियनिशप भी दो से 12 नवंबर तक होगी. इस महीने होने वाले ट्रायल के बाद अगर मैरीकोम को टूर्नामेंट के लिए चुना जाता है तो उनका आईओसी के कार्यक्रम में हिस्सा लेना अनिश्चित हो जाएगा.
मैरीकोम एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता के अलावा कई बार की एशियाई चैंपियन भी हैं. पिछले साल मुक्केबाजी की वैश्विक संस्था के वार्षिक पुरस्कारों में मैरीकोम को एआईबीए लीजेंड्स अवार्ड से नवाजा गया था.
लाइटफ्लाइवेट (48 किग्रा) और फ्लाईवेट (51 किग्रा) वर्ग में चुनौती पेश करने वाली मैरीकोम को 2008 में चौथा विश्व खिताब जीतने पर एआईबीए ने मैग्निफिशेंट मैरी नाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










