pro kabaddi league 2017 : हरियाणा ने जयपुर को 30-26 से हराया

Published at :21 Sep 2017 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
pro kabaddi league 2017 : हरियाणा ने जयपुर को 30-26 से हराया

रांची : खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्‍टेडियम में गुरुवार को पहले मुकाबले में हरियाणा की टीम ने जयपुर की टीम को 26 के मुकाबले 30 अंकों से हराया. पहले हॉफ से ही हरियाणा की टीम जयपुर पर बढ़त बनाकर चल रही थी जो आखिरी तक कायम रहा. हरियाणा की ओर से वजीर सिंह […]

विज्ञापन

रांची : खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्‍टेडियम में गुरुवार को पहले मुकाबले में हरियाणा की टीम ने जयपुर की टीम को 26 के मुकाबले 30 अंकों से हराया. पहले हॉफ से ही हरियाणा की टीम जयपुर पर बढ़त बनाकर चल रही थी जो आखिरी तक कायम रहा. हरियाणा की ओर से वजीर सिंह ने सबसे अधिक 10 अंक जुटाये. इसके अलावा आशीष ने 4 अंक अर्जित किया. आशीष को मोमेंट ऑफ दी मैच से सम्‍मानित किया गया.

रांची में हरियाणा की यह पहली जीत है. इस जीत के साथ हरियाणा जोन ए की अंकतालिका में 17 मैच में 8 जीत के साथ 54 अंक लेकर दूसरे नंबर पर बरकरार है. जबकि जयपुर अपने खराब प्रदर्शन के कारण अंकतालिका में अभी भी काफी नीचे है. 19 सितंबर को हरियाण की टीम पुनेरी पल्‍टन के साथ खेले गये मैच में हार गयी थी. रांची में प्रो कबड्डी सीजन पांच में हरियाणा का यह अंतिम मुकाबला था. दूसरा मैच पटना पाइरेट्स और यूपी योद्ध के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola