फीफा विश्व कप अंडर-17 : आज भारत पहुंचेगी कोलंबिया की टीम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कोलंबिया की टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत आयेगी. यहां पहुंचने वाली पहली विदेशी टीम बनेगी. टीम 21 खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के साथ गुरुवार रात एक बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी. यह दक्षिण अमेरिकी देश मेजबान भारत, घाना और अमेरिका के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कोलंबिया की टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत आयेगी. यहां पहुंचने वाली पहली विदेशी टीम बनेगी. टीम 21 खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के साथ गुरुवार रात एक बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी. यह दक्षिण अमेरिकी देश मेजबान भारत, घाना और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में है.
विश्व कप के पहले मैच में छह अक्तूबर को कोलंबिया का मुकाबला घाना से होगा. टिकटों की बिक्री आज से : दिल्ली के फुटबॉल प्रशंसकों को फीफा अंडर 17 विश्व कप मैचों के लिए अपनी सीट पक्की करने का एक और मौका मिलेगा, जब जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बॉक्स ऑफिस की लांचिंग के साथ 21 सितंबर को टिकटों की काउंटर बिक्री शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










