Pro Kabaddi League 2017 : गुजरात और मुंबई का मैच देखने पहुंचे अमित शाह

रांची : रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्श के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडिम में प्रो कबड्डी मैच सिजन-5 का आगाम हो चुका है. शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गये. पहला मुकाबला पटना पटना पाइरेट्स और तेलुगू टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें पटना की टीम ने अपने होम ग्राउंड में 46-30 से शानदार जीत दर्ज […]
रांची : रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्श के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडिम में प्रो कबड्डी मैच सिजन-5 का आगाम हो चुका है. शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गये. पहला मुकाबला पटना पटना पाइरेट्स और तेलुगू टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें पटना की टीम ने अपने होम ग्राउंड में 46-30 से शानदार जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मुकाबले में गुजरात की टीम ने यू मुंबा की टीम को रोमांचक मुकाबले में 39-28 से हराया.
यू मुंबा और गुजरात के मैच का गवाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बने. उन्होंने थोड़ी देर तक स्टेडियम में बैठक कर मैच का आनंद उठाया और खिलाडियों का हौसला बढ़ाया. शाह के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, प्रदेश के खेल मंत्री अमर बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. हालांकि थोड़ी ही देर के बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री स्टेडियम से निकल गये. गौरतलब हो कि शाह इस समय झारखंड दौरे पर हैं.
pro kabaddi league 2017 : रांची में प्रो कबड्डी का रंगारंग आगाज, पटना ने तेलुगू टायट्ंस को 46-30 से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




