भारतीय महिला हॉकी टीम अभ्यास मैच में स्थानीय क्लब टीम से हारी

डेन बोश (नीदरलैंड) : भारतीय महिला हॉकी टीम को यूरोप के मौजूद दौरे पर लेडीज डेन बोश टीम के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. लेडीज डेन बोश की टीम में नौ ऐसी खिलाड़ी थी जो नियमित तौर पर नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलती हैं. स्थानीय टीम ने तीसरे मिनट […]
डेन बोश (नीदरलैंड) : भारतीय महिला हॉकी टीम को यूरोप के मौजूद दौरे पर लेडीज डेन बोश टीम के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. लेडीज डेन बोश की टीम में नौ ऐसी खिलाड़ी थी जो नियमित तौर पर नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलती हैं. स्थानीय टीम ने तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल करके भारतीय टीम को बैकफुट पर भेजा.
गोलकीपर रजनी एटिमार्पू ने हालांकि मेजबान टीम को बढ़त हासिल करने से रोक दिया. रजनी ने 17 मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को नाकाम किया जिससे दूसरे क्वार्टर के बाद स्कोर गोल रहित बराबर था. वंदना कटारिया और कप्तान रानी ने भारत के लिए कुछ अच्छे मूव बनाए और दो बार गोल करने में करीब पहुंची लेकिन विरोधी गोलकीपर ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया.
लेडीज डेन बोश की टीम ने 33वें मिनट में बढ़त बनाई जब लिएके हुल्सकेन ने रजनी की जगह गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रही सविता को छकाते हुए गोल किया. टीम ने इसके बाद मजबूत डिफेंस की बदौलत भारतीय टीम को गोल से वंचित रखा और जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










