हॉकी विश्व लीग फाइनल में भारत पूल बी में, शुरुआती मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से, देखें पूरा कार्यक्रम

Updated at : 07 Sep 2017 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी विश्व लीग फाइनल में भारत पूल बी में, शुरुआती मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से, देखें पूरा कार्यक्रम

नयी दिल्ली : मेजबान भारत को भुवनेश्वर में दिसंबर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल में ग्रुप बी में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी जैसी टीमों के साथ रखा गया है जबकि उसका पहला मुकाबला एक दिसंबर को गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने ओडिशा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेजबान भारत को भुवनेश्वर में दिसंबर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल में ग्रुप बी में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी जैसी टीमों के साथ रखा गया है जबकि उसका पहला मुकाबला एक दिसंबर को गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा.

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में एक से 10 दिसंबर तक होने वाले पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल के कार्यक्रम की आज घोषणा की. इसमें भारत को पूल बी में जर्मनी, विश्व कप और विश्व लीग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और यूरो हाकी नेशंस चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड के साथ रखा गया है.पूल ए में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना, यूरोपीय चैम्पियन नीदरलैंड, ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम और स्पेन की टीमें हैं.

टूर्नामेंट का आगाज जर्मनी और इंग्लैंड के मुकाबले से होगा जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया उसी दिन दूसरे मैच में आमने सामने होंगे. भारत दो दिसंबर को इंग्लैंड से और चार दिसंबर को जर्मनी से खेलेगा. पूल चरण के मुकाबले एक से पांच दिसंबर तक खेले जायेंगे जबकि छह और सात दिसंबर को क्वार्टर फाइनल होंगे. सेमीफाइनल और क्लासीफिकेशन मैच अगले दो दिन में खेले जायेंगे जबकि दस दिसंबर को फाइनल और कांस्य पदक का मुकाबला होगा.
पूल ए : अर्जेंटीना, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्पेन
पूल बी : भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी
कार्यक्रम :
एक दिसंबर : पूल ए : जर्मनी बनाम इंग्लैंड (16.45 से)
पूल बी : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (शाम 19.30 से)
दो दिसंबर : पूल ए : नीदरलैंड बनाम स्पेन (दोपहर दो बजे से)
पूल बी : जर्मनी बनाम ऑस्ट्रेलिया (शाम 17.30 से)
पूल बी : भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 19.30 से)
तीन दिसंबर : पूल ए : बेल्जियम बनाम स्पेन (शाम 17.30 से)
पूल ए : नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना (शाम 19.30 से)
चार दिसंबर : पूल बी : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (शाम 17.30 से)
पूल बी : भारत बनाम जर्मनी (शाम 19.30 से)
पांच दिसंबर : पूल ए : अर्जेंटीना बनाम स्पेन (शाम 17.30 से)
पूल ए : बेल्जियम बनाम नीदरलैंड (शाम 19.30 से)
छह दिसंबर : क्वार्टर फाइनल (17.15 से), क्वार्टर फाइनल (19.30 से)
सात दिसंबर : क्वार्टर फाइनल (17.15 से), क्वार्टर फाइनल (19.30 से)
आठ दिसंबर : क्लीसीफिकेशन मैच (17.15 से) सेमीफाइनल (19.30 से)
नौ दिसंबर : क्लासीफिकेशन मैच (17.15 से), सेमीफाइनल (19.30 से)
10 दिसंबर : कांस्य पदक मैच (17.15 से), फाइनल (19.30 से)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola