ePaper

US OPEN : जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने क्वार्टर फाइनल में रोजर फेडरर को हराया

Updated at : 07 Sep 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
US OPEN : जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने क्वार्टर फाइनल में रोजर फेडरर को हराया

न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज एक चौंकाने वाला परिणाम सामने आया, जब रोजर फेडरर को जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने 7-5, 3-6, 7-6, 6-4 से हरा दिया. यह मैच काफी रोमांचक था. डेल पोत्रो अभी विश्व के 28वें नंबर के खिलाड़ी हैं. अर्जेंटीना के 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने वर्ष […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज एक चौंकाने वाला परिणाम सामने आया, जब रोजर फेडरर को जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने 7-5, 3-6, 7-6, 6-4 से हरा दिया. यह मैच काफी रोमांचक था.

डेल पोत्रो अभी विश्व के 28वें नंबर के खिलाड़ी हैं. अर्जेंटीना के 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने वर्ष 2009 में भी अमेरिकन ओपन में बड़ा उलटफेर किया था और सेमीफाइनल में राफेल नडाल और फाइनल में रोजर फेडरर को हराया था. उस वक्त फेडरर पांच बार के विश्व चैंपियन रह चुके थे.

डेल पोत्रो ने रियो ओलंपिक में रजत पदक भी जीता था. रोजर फेडरर को हराने के बाद डेल पोत्रो ने कहा कि यह मेरे लिए होम कोर्ट की तरह था. मैं जब भी यहां खेला आपने मुझे खुशी दी है मैं आपके सहयोग और समर्थन से प्रेम करता हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola