मिश्रित युगल में हार के साथ बोपन्ना अमेरिकी ओपन से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2017 8:12 PM
न्यूयार्क : रोहन बोपन्ना का साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में अभियान थम गया जब उन्हें और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रिएला दाब्रोवस्की को अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय जूनियर खिलाडियों को भी एकल में हार का मुंह देखना पड़ा. फ्रेंच ओपन चैंपियन बोपन्ना और दाब्रोवस्की […]
न्यूयार्क : रोहन बोपन्ना का साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में अभियान थम गया जब उन्हें और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रिएला दाब्रोवस्की को अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय जूनियर खिलाडियों को भी एकल में हार का मुंह देखना पड़ा.
फ्रेंच ओपन चैंपियन बोपन्ना और दाब्रोवस्की की सातवीं वरीय जोड़ी को हाओ चिंग चान और माइकल वीनस की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 6-4 3-6 8-10 से हार झेलनी पड़ी. पुरुष युगल में बोपन्ना और पाब्लो क्युवास की जोडी को साइमन बोलेली और फाबियो फोगनीनी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










