ePaper

बीसीसीआई की तर्ज पर हॉकी इंडिया ने भी मुख्य कोच के लिये आवेदन मंगवाये

Updated at : 05 Sep 2017 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई की तर्ज पर हॉकी इंडिया ने भी मुख्य कोच के लिये आवेदन मंगवाये

नयी दिल्ली : रोलेंट ओल्टमेंस को बर्खास्त करने के तीन दिन बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के लिये अपनी वेबसाइट पर आवेदन मंगवाये हैं. बीसीसीआई की तर्ज पर हॉकी इंडिया ने वेबसाइट पर पहली बार विज्ञापन दिया है. विज्ञापन के अनुसार मुख्य कोच को 31 दिसंबर 2020 तोक्यो ओलंपिक तक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रोलेंट ओल्टमेंस को बर्खास्त करने के तीन दिन बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के लिये अपनी वेबसाइट पर आवेदन मंगवाये हैं. बीसीसीआई की तर्ज पर हॉकी इंडिया ने वेबसाइट पर पहली बार विज्ञापन दिया है.

विज्ञापन के अनुसार मुख्य कोच को 31 दिसंबर 2020 तोक्यो ओलंपिक तक का कार्यकाल दिया जायेगा बशर्ते छह महीने के प्रोबेशन में उसका काम संतोषजनक हो. मुख्य कोच हॉकी इंडिया के हाई परफार्मेंस निदेशक डेविड जान , सीईओ एलेना नार्मन और नियोक्ता भारतीय खेल प्राधिकरण को रिपोर्ट करेगा.

विज्ञापन में कहा गया कि मुख्य कोच ओलंपिक क्वालीफिकेशन 2018 में टीम के प्रदर्शन के लिये जिम्मेदार होंगे. मुख्य कोच जूनियर पुरुष टीम के विकास और तैयारियों पर भी नजर रखेगा. उसे टीम प्रबंधन को नियमित आधार पर रिपोर्ट देनी होगी. विज्ञापन के अनुसार आवेदक के पास अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ से हाई परफार्मेंस कोचिंग क्वालीफिकेशन लेवल 3 होना चाहिये या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बतौर कोच उसका कामयाबी का रिकार्ड होना चाहिये.
उसे दूसरी अंतरराष्ट्रीय टीमों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिये. इसके अलावा खिलाडियों, कोचों, स्टाफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने का माद्दा होना चाहिये. योग्य उम्मीदवार को ईमेल के जरिये अपना आवेदन 15 सितंबर तक हॉकी इंडिया के सीईओ को भेजना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola