ePaper

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच रोएन्ट ओल्टमंस ने इस्तीफा दिया

Updated at : 02 Sep 2017 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच रोएन्ट ओल्टमंस ने इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली : भारतीय पुरुषहॉकीटीम के मुख्य कोच रोएन्ट ओल्टमंस ने इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी हॉकी इंडिया की ओर से दी गयी है. हॉकी इंडिया की तरफ से यह भी बताया गया कि हाई परफॉरमेशन डायरेक्टर डेविड जान उनका कार्यभार संभालेंगे जब तक कोच पद के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिल जाता. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय पुरुषहॉकीटीम के मुख्य कोच रोएन्ट ओल्टमंस ने इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी हॉकी इंडिया की ओर से दी गयी है. हॉकी इंडिया की तरफ से यह भी बताया गया कि हाई परफॉरमेशन डायरेक्टर डेविड जान उनका कार्यभार संभालेंगे जब तक कोच पद के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिल जाता. हॉकी इंडिया ने रोएंट ओल्मंस के योगदानों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

वे डच हॉकी के कोच थे और भारतीय टीम के साथ काफी समय से जुड़े हुए थे. ओल्टमंस का इस्तीफा भारतीय हॉकी टीम के हालिया प्रदर्शन और आगे की रणनीति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के बाद हुआ है. इस बैठक में ओल्टमंस के काफी दिनों से कोच बने रहने पर भी चर्चा हुई.

हालांकि कोच बने रहने से जुड़े प्रश्नों पर उन्होंने कहा था कि जरूरी नहीं कि मैं हर बात का जवाब दूं, लेकिन हमें इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि पिछले चार वर्षों में हमने क्या पाया. वर्ष 2015 में आल्टमंस ने टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार लाया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा. ओल्टमंस के साथ टीम का करार 2020 तक का था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola