Us open : अंतिम 16 में पहुंचीं मारिया शारापोवा, सिलिच बाहर

न्यूयार्क : मारिया शारापोवा अमेरिकी युवा सोफिया केनिन को हराकर अमेरिकी ओपन अंतिम 16 में पहुंच गयी जबकि पुरुष वर्ग में 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच हारकर बाहर हो गये. दुनिया की पूर्व नंबर खिलाड़ी शारापोवा 15 महीने डोपिंग मामले में प्रतिबंध झेलकर कोर्ट पर लौटी है. उसने 139वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी को 7 – […]
न्यूयार्क : मारिया शारापोवा अमेरिकी युवा सोफिया केनिन को हराकर अमेरिकी ओपन अंतिम 16 में पहुंच गयी जबकि पुरुष वर्ग में 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच हारकर बाहर हो गये.
दुनिया की पूर्व नंबर खिलाड़ी शारापोवा 15 महीने डोपिंग मामले में प्रतिबंध झेलकर कोर्ट पर लौटी है. उसने 139वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी को 7 – 5, 6 – 2 से हराया. अब चौथे दौर में उसका सामना लाटविया की 16वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया सेवास्तोवा से होगा. वह 15 ग्रैंडस्लैम में 14वीं बार अंतिम 16 में पहुंची है.
पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन शारापोवा को 2016 आस्ट्रेलियाई ओपन में प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया गया था. क्रोएशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त सिलिच को अर्जेंटीना के 29वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन ने 4 – 6, 7 – 5, 7 – 5, 6 – 4 से हराया. कनाडा के 18 बरस के डेनिस शापोवालोव भी अंतिम 16 में पहुंच गये और पिछले 28 साल में वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्हें अंतिम 16 में प्रवेश तब मिला जब उनके प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन के काइल एडमंड गले में चोट के कारण रिटायर हो गये. उस समय डेनिस 3 – 6, 6 – 3, 6 – 3, 1 – 0 से आगे थे.
अब उनका सामना स्पेन के 12वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बस्टा से होगा जिसने फ्रेंच क्वालीफायर निकोलस माहूत को 6 – 3, 6 – 4, 6 – 3 से हराया. अमेरिका के 10वीं वरीयता प्राप्त जान इसनेर को जर्मनी के 23वीं वरीयता प्राप्त मीशा ज्वेरेव ने 6 – 4, 6 – 3, 6 – 7 से हराया. वहीं इटली के पाओलो लोरेंजी ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली जिन्होंने हमवतन थामस फेबियानो को 6 – 2, 6 – 4, 6 – 4 से मात दी. अब वह दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










