सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में पेले से आगे निकले रोनाल्डो

Published at :01 Sep 2017 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में पेले से आगे निकले रोनाल्डो

पोर्तो : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन गोल की मदद से पुर्तगाल ने विश्व कप यूरोपीय क्वालीफाइंग दौर में ग्रुप बी में फारो आइलैंड्स को 5 . 1 से हराकर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में पेले को पछाड दिया. रोनाल्डो के अब 78 गोल हो गए हैं और वह यूरोप के लिये सर्वाधिक […]

विज्ञापन

पोर्तो : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन गोल की मदद से पुर्तगाल ने विश्व कप यूरोपीय क्वालीफाइंग दौर में ग्रुप बी में फारो आइलैंड्स को 5 . 1 से हराकर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में पेले को पछाड दिया. रोनाल्डो के अब 78 गोल हो गए हैं और वह यूरोप के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले हंगरी के फेरेंक पुस्कास से छह गोल पीछे है.

सानिया-बोपन्ना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

पेले ने ब्राजील के लिये 77 गोल किये थे. सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल ईरान के अली दाइ ने (109) किये हैं जबकि हंगरी के पुस्कास 84 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जापान के कुनिशिगे कामामोतो के 80 और जाम्बिया के गोडफ्रे चितालू के 79 गोल हैं.ईराक के हुसैन सईद के भी रोनाल्डो के समान 78 गोल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola