ePaper

सानिया-बोपन्ना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

Updated at : 01 Sep 2017 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया-बोपन्ना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

न्यूयार्क : भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने अपने मैच जीतकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए. बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कूवास ने पुरुष युगल के पहले दौर में पहला सेट हारने के बाद अमेरिका के ब्राडले क्लान और स्काट लिपस्की को 1 – 6, 6 – […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने अपने मैच जीतकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए. बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कूवास ने पुरुष युगल के पहले दौर में पहला सेट हारने के बाद अमेरिका के ब्राडले क्लान और स्काट लिपस्की को 1 – 6, 6 – 3, 6 – 4 से हराया. दूसरे दौर में उनका सामना इटली के सिमोन बोलेली और फेबियो फोगनिनी से होगा.

अमेरिकी ओपन : शारापोवा तीसरे दौर में, ज्वेरेव और किगर्यिस बाहर

महिला युगल में सानिया और चीन की शुआइ पेंग ने क्रोएशिया की पेत्रा माट्रिच और डोन्ना वेकिच को पहले दौर में हराया. उन्होंने अपनी विरोधी जोडी की सवर्सि चार बार तोड़ी लेकिन एक बार उनकी भी सर्विस टूटी. अब उनका सामना स्लोवाकिया की याना सेपेलोवा और मेगडालेना राइबारिकोवा से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola