ePaper

सिनसिनाटी ओपन से बाहर हुए सानिया और बोपन्ना

Updated at : 19 Aug 2017 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
सिनसिनाटी ओपन से बाहर हुए सानिया और बोपन्ना

नयी दिल्ली : भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष और महिला युगल वर्ग में क्रमश: क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल से हार कर बाहर हो गये. सातवीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज को दूसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड के लुकास्ज कुबोत और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष और महिला युगल वर्ग में क्रमश: क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल से हार कर बाहर हो गये. सातवीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज को दूसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड के लुकास्ज कुबोत और मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने एक कड़े मुकाबले में हराया.

एक घंटे और 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में बोपन्ना और डोडिज को 1-6, 7-6, 7-10 से हार का सामना करना पड़ा. डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में महिला युगल मुकाबले में सानिया मिर्जा और चीन की शुआइ पेंग की जोड़ी सेमीफाइनल में ताइवान की ह्सी सू-वेई और रोमानिया की मोनिका निसुलेस्कु हार गयी. एक घंटे 33 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और पेंग सीधे सेटों में 4-6, 6-7 से हार कर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयीं.

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान को जीत की बधाई दी, भड़के समर्थक

पठान ही नहीं शमी और सानिया मिर्जा भी हो चुके हैं ट्रोल के शिकार…

…जब सानिया मिर्जा को होना पड़ा था कट्टरपंथियों की आलोचना का शिकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola