रोनाल्डो पर लगा पांच मैचों का प्रतिबंध, रैफरी को मारा था धक्का

मैड्रिड : क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रॉयल स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप के दौरान रैफरी को धक्का देने के लिये आज पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया. स्पेनिश सुपर कप में रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर पहले चरण के मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज की. रोनाल्डो पर 4,500 डालर का जुर्माना भी लगा और […]
मैड्रिड : क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रॉयल स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप के दौरान रैफरी को धक्का देने के लिये आज पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया. स्पेनिश सुपर कप में रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर पहले चरण के मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज की.
रोनाल्डो पर 4,500 डालर का जुर्माना भी लगा और उनके पास प्रतिबंध पर अपील करने के लिये 10 दिन का समय है. उन पर रैफरी रिकार्डो डि बुर्गोस बेनगोएतजिया को धक्का देने के लिये चार मैच का प्रतिबंध लगा जबकि दूसरा पीला कार्ड दिखाये जाने से वह अगले मैच के लिये स्वत: ही प्रतिबंधित हो गये थे. उन्हें पहला पीला कार्ड शर्ट निकालकर जश्न मनाने के लिये दिखाया गया और फिर दो मिनट बाद उनके करियर का 10वां रेड कार्ड दिखाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




