आंध्र प्रदेश की डिप्टी कलेक्टर बनीं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू

अमरावती : दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आंध्र प्रदेश सरकार से डिप्टी कलेक्टर के रुप में जुड़ गई. सिंधू को 27 जुलाई को नियुक्ति पत्र दिया गया था और उन्होंने यहां भूमि प्रशासन के मुख्य आयुक्त अनिल चंद्र पुनेथा के अंतर्गत पद स्वीकार किया और ग्रुप ए अधिकारी के रुप में नयी भूमिका शुरू की. […]
अमरावती : दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आंध्र प्रदेश सरकार से डिप्टी कलेक्टर के रुप में जुड़ गई. सिंधू को 27 जुलाई को नियुक्ति पत्र दिया गया था और उन्होंने यहां भूमि प्रशासन के मुख्य आयुक्त अनिल चंद्र पुनेथा के अंतर्गत पद स्वीकार किया और ग्रुप ए अधिकारी के रुप में नयी भूमिका शुरू की.
ट्रेनिंग के लिए सिंधू को कृष्णा जिले में नियुक्त किया गया है. सिंधू शाम को जिलाधिकारी बी लक्ष्मी कंथम से मिली और नौकरी के लिए पेश हुई.
क्यों कोहली, धौनी और सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं पीवी सिंधु ?
इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार सिंधू को दो साल के ट्रेनिंग कार्यकाल से छूट दे सकती है क्योंकि वह खिलाड़ी के रुप में अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है.
जानें, पीवी सिंधु के जीवन से जुड़ी दस बड़ी बातें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




