Income Tax: एमएस धोनी ने 38 करोड़ रुपये चुकाया इनकम टैक्स, विराट कोहली से है कम

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

MS Dhoni paid Rs 38 crore as income tax

Income Tax: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कितना चुकाया इनकम टैक्स ? जानें यहां

विज्ञापन

Income Tax: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में आ ही जाते हैं. इस बार वे इनकम टैक्स को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, फॉर्च्यून इंडिया ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसके अनुसार एमएस धोनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 38 करोड़ रुपये इनकम टैक्स चुकाया है.

फॉर्च्यून इंडिया की इस सूची में केवल सेलिब्रिटी करदाताओं को दिखाया गया है. महेंद्र सिंह धोनी से आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने 66 करोड़ रुपये टैक्स चुकाया है. इससे पहले धोनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 30 करोड़, 2021-22 में 38 करोड़ और 2022-23 में भी 38 करोड़ रुपये इनकम टैक्स जमा किया था.

Read Also : झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल

फॉर्च्यून इंडिया की इस सूची में तीसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर हैं, जिन्होंने 28 करोड़ रुपये टैक्स भरा है. वहीं, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 23 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दिया है.

इनकम टैक्स देने वालों की सूची में कितने नंबर पर हैं विराट कोहली?

दिल्ली के 35 वर्षीय बल्लेबाज कोहली शाहरुख खान, तमिल अभिनेता विजय, सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बाद सेलिब्रिटी इनकम टैक्स देने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर नजर आए. इन्होंने क्रमशः 92 करोड़ रुपये, 80 करोड़ रुपये, 75 रुपये और 71 करोड़ रुपये का भुगतान किया.

सबसे अधिक टैक्स देने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में टॉप 10 में कौन

1. शाहरुख़ खान- 92 करोड़ रुपये
2. ‘तलपथी’ विजय- 80 करोड़ रुपये
3. सलमान खान- 75 करोड़ रुपये
4. अमिताभ बच्चन- 71 करोड़ रुपये
5. विराट कोहली- 66 करोड़ रुपये
6. अजय देवगन- 42 करोड़ रुपये
7. महेंद्र सिंह धोनी- 38 करोड़ रुपये
8. रणबीर कपूर- 36 करोड़ रुपये
9. सचिन तेंदुलकर- 28 करोड़ रुपये
10. ऋतिक रोशन- 28 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola