WTC2025: धड़कन बढ़ाने वाली नजदीकी तक पहुंचे कंगारू, कीवियों ने बढ़ाई भारत की टेंशन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम सबसे ऊपर है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में हार से भारतीय टीम की जीत प्रतिशत में कमी आई है.
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत इस समय सबसे पहले पायदान पर है. इंडियन टीम ने 13 मैचों में 8 जीत के साथ 98 प्वाइंट अर्जित किए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो हार से टीम का गणित गड़बड़ हो गया है. भारतीय टीम कुल 4 हार के साथ 62.82 जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, लेकिन ऑस्ट्रेलियन टीम ने उसकी धकधकी बढ़ा दी है. कंगारू टीम मात्र .32 प्वाइंट्स ही पीछे है. ऑस्ट्रेलियन टीम 90 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर जरूर है, लेकिन भारतीय टीम की ढिलाई उसे नीचे करने में देर नहीं लगाएगी.
भारत को अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेलनी है. न्यूजीलैंड के साथ इंडियन टीम को एक और टेस्ट खेलना है. 1 नवंबर से शुरू होने वाले मैच में भारत को जीत जरूरी है, क्योंकि भारत को अगले 6 मैचों में 4 जीत ही जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह दिला सकती है. बीते दोनों WTC में भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी. 2021 के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने और 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराकर जीत दर्ज की थी. भारत इस बार क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में जरूर तिरंगा फहराना चाहेगा.
भारत की चिंता केवल ऑस्ट्रेलिया नहीं है. भारत कि चिंता में तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका और चौथे स्थान पर खड़ी न्यूजीलैंड ने भी बढ़ा रखी है. इन दोनों के 60-60 अंक हैं, लेकिन जीत प्रतिशत के मामले में श्रीलंका आगे है. इनमें से श्रीलंका को अभी दो टेस्ट द. अफ्रीका से और दो ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है. पांचवें पायदान पर खड़ी द. अफ्रीकी टीम भी बांग्लादेश के खिलाफ पूरा जोर लगा रही है. ऐसे में समय के साथ प्वाइंट्स टेबल में थोड़ी हलचल जरूर देखने को मिलेगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 दशकों में पहली बार घर में सीरीज हारने वाली भारतीय टीम आखिरी मैच में पूरा जोर लगाना चाहेगी. टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आउट ऑफ फॉर्म प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है. इन दोनों बल्लेबाजों ने पिछली 10 पारियों में 300 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं. टीम के लिए इन दोनों का चलना ही जीत दिला सकता है. कप्तान रोहित के मैच के दौरान लिए गए निर्णयों को लेकर भी पूर्व क्रिकेटरों ने कुछ प्रश्न उठाए हैं. खास कर बॉलिंग को लेकर. स्पिन पिचों पर भी भारतीय गेंदबाज जल्द विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं. अंतिम टेस्ट में जीत ही भारतीय को राहत देगी, अन्यथा उसे अन्य टीम के मैचों पर निर्भर रहना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










