अभिषेक शर्मा की हुंकार, लगातार तीन डक के बाद दिया बड़ा बयान, बोले- खेलने का अंदाज नहीं बदलूंगा

अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma on his Form: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार है, लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. हालांकि, अभिषेक का आत्मविश्वास बिल्कुल कम नहीं हुआ है. उन्होंने साफ कहा है कि वो अपना आक्रामक अंदाज नहीं बदलेंगे. कोच गंभीर भी उन्हें खास ट्रेनिंग दे रहे हैं.
Highlights
Abhishek Sharma on his Form: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 का अहम मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले राउंड में लगातार शानदार जीत दर्ज की है और पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की है. टीम के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है.
तीन पारियों में जीरो पर आउट
अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन निजी तौर पर यह वर्ल्ड कप उनके लिए अब तक एक बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. टूर्नामेंट में अभिषेक अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं. वह पिछले तीन मैचों की लगातार तीन पारियों में शून्य (0) पर आउट हुए हैं. अब सुपर-8 में उन्हें बस एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है.
फॉर्म पर अभिषेक का कॉन्फिडेंट बयान
लगातार तीन मैचों में फ्लॉप होने के बावजूद अभिषेक शर्मा का आत्मविश्वास बिल्कुल कम नहीं हुआ है. स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अभिषेक काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं. अपने बयान से उन्होंने यह साफ कर दिया है कि आने वाले मैचों में उनका बल्ला जरूर बोलेगा. अभिषेक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अपना प्रोसेस और माइंडसेट कभी नहीं बदलेंगे. यह बयान दिखाता है कि उन्हें खुद पर और अपनी तकनीक पर पूरा भरोसा है.
दबाव लेना छोड़ चुके हैं अभिषेक
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक ने आगे बताया कि वह अपनी बैटिंग को पूरी तरह से एन्जॉय करते हैं. उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले ही उन्होंने अपने ऊपर दबाव लेना छोड़ दिया था. अभिषेक का मानना है कि एक खिलाड़ी के हाथ में सिर्फ उसका प्रोसेस, प्रैक्टिस और ट्रेनिंग होती है, जो उसे हमेशा करते रहना चाहिए. समय के साथ इसमें सुधार ही होता है और उन्हें इस चीज में मजा आता है.
आक्रामक अंदाज में नहीं करेंगे बदलाव
अभिषेक का मानना है कि उन पर फॉर्म का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है. उनके अनुसार एक बल्लेबाज के तौर पर हर खिलाड़ी का फॉर्म ऊपर-नीचे होता रहता है. लेकिन इस स्थिति में भी उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें अपने स्वाभाविक और आक्रामक अंदाज में ही खेलना है. अभिषेक ने यह बात एकदम साफ कर दी है कि खराब फॉर्म के बावजूद वह अपने खेलने के तरीके में कोई भी बदलाव नहीं करेंगे.
कोच गौतम गंभीर ने सिखाई बारीकियां
टूर्नामेंट के इस सीजन में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाने वाले अभिषेक शर्मा शुक्रवार की ट्रेनिंग में काफी एक्टिव दिखे. प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ काफी समय बिताते हुए देखा गया. कोच गंभीर उन्हें बैटिंग की कुछ खास बारीकियां समझाते नजर आए. एक मेहनती स्टूडेंट की तरह इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने कोच की बातों को ध्यान से सुना और सहमति में सिर हिलाया.
ये भी पढ़ें-
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्यकुमार का बेबाक जवाब, IND vs SA मैच से पहले किया सपोर्ट
साउथ अफ्रीका को नहीं मिलेगा फायदा, सुपर-8 मैच से पहले सूर्यकुमार का बड़ा बयान
आयें केने से आएं, ईशान किशन का देसी अंदाज वायरल, फैन से की मजेदार बात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




