ePaper

साउथ अफ्रीका को नहीं मिलेगा फायदा, सुपर-8 मैच से पहले सूर्यकुमार का बड़ा बयान

Updated at : 21 Feb 2026 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
Suryakumar Yadav Statement on IND vs SA

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है. सूर्या ने अहमदाबाद में होने वाले मैच को 50-50 बताया और अपने गेंदबाजो पर पूरा भरोसा जताया. साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा के रोल को भी साफ किया.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 22 फरवरी को बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मैच से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मीडिया से बातचीत की. कप्तान ने मैच की तैयारी, टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन और तिलक वर्मा (Tilak Varma) के रोल पर सीधे और साफ शब्दो में बयान दिया है.

अहमदाबाद में कोई खास फायदा नहीं 

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में होने वाले इस मैच को लेकर साफ किया कि यह मुकाबला पूरी तरह से 50-50 का होगा. जब कप्तान से यह सवाल पूछा गया कि साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैदान पर काफी मैच खेले हैं, तो क्या इसका उन्हें कोई एक्स्ट्रा लाभ मिलेगा? इस पर सूर्या ने दो टूक जवाब दिया. 

उन्होंने कहा कि हमारे हर एक खिलाड़ी ने भी अहमदाबाद के इस स्टेडियम में बहुत सारे मैच खेले हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि साउथ अफ्रीका को अहमदाबाद में ज्यादा मैच खेलने का कोई अलग से बड़ा फायदा मिलने वाला है. दोनों ही टीमे इस मैदान की पिच और हालात को बहुत अच्छी तरह से जानती हैं.

180 रन बनाकर भी मैच जीत सकते हैं 

कप्तान सूर्यकुमार ने अपनी टीम के तेज और स्पिन गेंदबाजो पर पूरा भरोसा जताया है. सूर्या ने कहा कि मुझे अपने गेंदबाजो के प्रदर्शन पर बहुत गर्व है. अगर हम किसी मैच में 170 से 180 रन के स्कोर पर भी अटक जाते हैं या पिच मुश्किल होती है, तो मुझे अपने गेंदबाजो पर पूरा विश्वास है कि वो सामने वाली टीम को रोककर हमें मैच जिता सकते हैं. उन्होंने भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी में आए बड़े बदलाव पर भी बात की. सूर्या ने माना कि एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने खुद कभी नहीं सोचा था कि भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में लगातार 230 से 240 रन का स्कोर खड़ा कर पाएगी.

तिलक के फॉर्म पर क्या बोले सूर्यकुमार 

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के फॉर्म को लेकर चल रही बातो पर भी सूर्यकुमार यादव ने टीम का रुख एकदम साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा को टीम मैनेजमेंट की तरफ से साफ तौर पर बताया गया है कि उन्हें किस स्थिति में किस तरीके से बल्लेबाजी करनी है. टीम की रणनीति एकदम स्पष्ट है. अगर टीम का एक विकेट गिरता है, तो तिलक अपने खास आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं और खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं. 

लेकिन अगर टीम के जल्दी दो विकेट गिर जाते हैं, तो उन्हें क्रीज पर थोड़ा समय बिताना होगा और पारी को संभालना होगा. कप्तान ने साफ कहा कि तिलक के फॉर्म को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है.

सुपर-8 में भारत के तीन मैच 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम को कुल तीन अहम मैच खेलने हैं. इस राउंड में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमों से होगा. सुपर-8 का यह पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद में है.

ये भी पढ़ें-

आयें केने से आएं, ईशान किशन का देसी अंदाज वायरल, फैन से की मजेदार बात

पर्ची कहां है? IND vs SA मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब

सुपर-8 से पहले पाकिस्तान खेमे में हलचल, बाबर फिर हुए बेइज्जत? कोच ने स्ट्राइक रेट पर किया खुलासा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola