ePaper

पर्ची कहां है? IND vs SA मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब

Updated at : 21 Feb 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Suryakumar Check Abhishek Sharma Pocket

सूर्यकुमार यादव के साथ अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव

Suryakumar Check Abhishek Sharma Pocket: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला होना है. इस मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में अभिषेक शर्मा की जेब चेक की. इस मजेदार घटना का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Suryakumar Check Abhishek Sharma Pocket: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर आठ स्टेज के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. इस अहम स्टेज में भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी. दोनों बड़ी टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

इस मैच की तैयारी के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद में जमकर पसीना बहा रही है. इसी प्रैक्टिस सेशन से एक बेहद मजेदार वीडियो निकलकर सामने आया है. अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मजाकिया अंदाज में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जेब चेक की. दरअसल, सूर्या यह देखना चाह रहे थे कि कहीं अभिषेक की जेब में कागज का कोई टुकड़ा तो नहीं रखा है.

IPL 2025 के खास जश्न से जुड़ा मामला 

सूर्यकुमार यादव का अभिषेक शर्मा की जेब टटोलना अचानक नहीं हुआ. इसका सीधा कनेक्शन आईपीएल 2025 से है. पिछले आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने एक बेहतरीन शतक लगाया था. शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया था. उन्होंने अपनी जेब से एक कागज का नोट निकाला था जिस पर लिखा था, ‘यह ऑरेंज आर्मी के लिए है.’ उनका यह सेलिब्रेशन काफी चर्चा में रहा था. 

यही कारण है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़े मैच से पहले कप्तान सूर्या ने मजाक में यह चेक किया कि कहीं अभिषेक इस मैच के लिए कोई नया नोट तो लेकर नहीं आए हैं. हालांकि, चेक करने पर उनकी जेब से ऐसा कोई कागज नहीं निकला.

अब तक खामोश रहा अभिषेक का बल्ला 

लगातार अपने बल्ले से आग उगलने वाले अभिषेक शर्मा के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप अब तक बेहद खराब साबित हुआ है. इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में भले ही अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन अभिषेक रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जारी टूर्नामेंट में उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से कुल तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया है और तीनों ही बार वह बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं. ओपनिंग बल्लेबाज का यह खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है.

लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट

अभिषेक शर्मा के वर्ल्ड कप के आंकड़े काफी निराशाजनक हैं. वह जिन तीन टीमों के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं, वह टीमें अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड हैं. इन तीनों मैचों में उनका खाता भी नहीं खुल सका. इसके अलावा वह एक मैच में मैदान पर उतर ही नहीं सके थे. नामीबिया के खिलाफ हुए मैच से पहले उनके पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वापसी का दबाव 

22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला सुपर आठ मैच भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. ऐसे में यह देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा को मौका देता है या नहीं. अगर अभिषेक खेलते हैं, तो उनके ऊपर इस खराब दौर से बाहर निकलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने का भारी दबाव होगा. सुपर आठ जैसे बड़े स्टेज में टीम को अपने ओपनर से एक ठोस पारी की उम्मीद होगी ताकि आगे की राह आसान हो सके.

ये भी पढ़ें-

सुपर-8 से पहले पाकिस्तान खेमे में हलचल, बाबर फिर हुए बेइज्जत? कोच ने स्ट्राइक रेट पर किया खुलासा

कोलंबो में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? सुपर-8 का पहला मैच PAK vs NZ के बीच

कोई इतना बड़ा झूठ कैसे… आसिफ नजरुल पर भड़के कोच सलाहुद्दीन

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola