Sanjay Manjrekar ICC: यशस्वी-असिथा विवाद में ICC के फैसले पर मांजरेकर ने क्यों जताई नाराजगी?
यशस्वी जायसवाल, असिथा फर्नांडो और संजय मांजरेकर (एक्स)
Sanjay Manjrekar ICC: संजय मांजरेकर ने भारत-श्रीलंका टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC के फैसले पर असंतोष जताया है.
Sanjay Manjrekar ICC: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ICC के फैसले पर सवाल उठाए हैं. मांजरेकर का कहना है कि खिलाड़ियों को इस तरह के व्यवहार से आसानी से बच निकलने देना सही नहीं है.
यशस्वी और असिथा के बीच क्या हुआ था?
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने आउट किया. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि यशस्वी का हेलमेट असिथा के माथे से टकरा गया. घटना के बाद यशस्वी ने अपने व्यवहार को लेकर सफाई भी दी.
इसे भी पढ़े- Cheteshwar Pujara on Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल के शतक पर पुजारा-कैफ ने जमकर की तारीफ, बताया क्यों हैं खास
ICC ने यशस्वी और असिथा पर क्या कार्रवाई की?
विवाद के बाद ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया. साथ ही दोनों के खाते में एक-एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया. हालांकि, संजय मांजरेकर इस कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आए.
संजय मांजरेकर ने ICC पर क्यों उठाए सवाल?
मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अगर खिलाड़ियों को इस तरह के व्यवहार से बार-बार बचने दिया जाता है, तो उन्हें इसे दोहराने की आदत पड़ सकती है. उन्होंने साफ कहा कि ऐसा रवैया क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है और इसका असर खिलाड़ियों के भविष्य पर भी पड़ सकता है.

वैभव सूर्यवंशी विवाद का भी किया जिक्र
संजय मांजरेकर ने अपनी बात रखते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से जुड़े विवाद का भी उदाहरण दिया. श्रीलंका ए के खिलाफ मैच के बाद वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे के बीच बहस हुई थी. विवाद के दौरान वैभव ने हलंबागे को धक्का दिया था. मांजरेकर ने उस समय भी मैदान पर शारीरिक टकराव को गलत बताया था. उनका मानना था कि युवा खिलाड़ियों को शुरुआत से ही अनुशासन और खेल भावना की अहमियत समझनी चाहिए.
पहले भी वैभव को लेकर दे चुके हैं सख्त बयान
वैभव सूर्यवंशी इससे पहले अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के अली रजा को आउट होने के बाद जूता दिखाने के मामले में भी चर्चा में आए थे. तब मांजरेकर ने कहा था कि
अगर वह इंडिया ए के कोच या मैनेजर होते, तो वैभव को अगले मैच में अफगानिस्तान ए के खिलाफ टीम से बाहर बैठाते. उनका कहना था कि मैदान पर किसी भी खिलाड़ी के साथ शारीरिक टकराव स्वीकार नहीं किया जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए