IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: चौथे दिन का खेल शुरू होते ही श्रीलंका का गिरा 9वां विकेट, सारांश जैन को मिला विकेट

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका फोटो—सोशल मीडिया

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में चौथे दिन श्रीलंका 265/8 से आगे खेलेगा. फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 37 रन और बनाने हैं.

विज्ञापन

IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: श्रीलंका का गिरा नौवां विकेट

 भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के शुरूआत में ही श्रीलंका को 9वां झटका लगा है. लाहिरू कुमारा अपना 12 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. उनका विकेट सारांश जैन ने लिया है.

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट शेड्यूल हुआ जारी
IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: बारिश फिर डाल सकती है खलल

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला बस कुछ देर में शुरू होगा. हालांकि, तीसरे दिन बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा था और चौथे दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में मौसम एक बार फिर मैच का रोमांच प्रभावित कर सकता है।

IND vs SL 2nd Test Day 4 Live: भारत को चाहिए 2 विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 2 विकेट की जरूरत है. वहीं, श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए. सोनल दिनुषा 102 रन और लाहिरू कुमारा 12 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों पर टीम को भारत की बढ़त कम करने और पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola