बारिश के कारण पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच रद्द

Updated at : 21 Feb 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
New Zealand vs Pakistan

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के कप्तान, फोटो एक्स

New Zealand vs Pakistan Super 8 Match: बारिश ने सुपर 8 का खेल बिगाड़ दिया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले को बिना एक गेंद फेके रद्द कर दिया गया. दोनों ही टीमों को एक-एक अंक बांट दिया गया.

विज्ञापन

New Zealand vs Pakistan Super 8 Match: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है. जिसे देखते हुए मैच रद्द करने का फैसला लिया गया.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में बंटे प्वाइंट्स

बारिश की वजह से रद्द हुए मुकाबले के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक बांट दिया गया. इस तरह सुपर 8 का पहला मैच बिना खेले खत्म हो गया.

पाकिस्तान ने जीता था टॉस

बारिश शुरू होने से पहले समय पर टॉस हुआ. जिसमें पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था. जबकि न्यूजीलैंड ने तीन बदलाव किये थे. कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट की गड़बड़ी से उबरने के बाद टीम में लौटे थे. जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी ने भी वापसी की थी.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

टॉस जीतने के बाद क्या बोले पाक कप्तान सलमान आगा ?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा- हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमारी टीम में एक बदलाव है. फखर जमान खेल रहे हैं. हमारे पास एक तेज गेंदबाज, फहीम अशरफ हैं – वह एक अच्छे ऑलराउंडर हैं. हमारे पास दो तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola