किंग कोहली का विराट रिकॉर्ड! IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Mar 2026 8:20 AM

विज्ञापन

शॉट लगाते हुए विराट कोहली, फोटो पीटीआई

Virat Kohli IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल आरसीबी को जीत दिला दिया है. इसके साथ ही कोहली ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया है.

विज्ञापन

Virat Kohli IPL Record: विराट कोहली आईपीएल इतिहास में रन चेज करते हुए 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 69 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जमाए.

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

4027 – विराट कोहली*
3285 – डेविड वार्नर,
3238 – रोहित शर्मा,
2843 – शिखर धवन
2832 – रॉबिन उथप्पा

टी20 क्रिकेट में विराट कोहली छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए कोहली टी20 क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने 415 मैचों में 13612 रन बना लिए हैं. जबकि मलिक ने 557 मैचों और 515 पारियों में 13571 रन बनाए हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

क्रिस गिल- 463 मैच, 14562 रन
किरोन पोलार्ड- 735 मैच, 14482 रन
अलेक्जेंडर हेल्स – 528 मैच, 14449 रन
डेविड वार्नर – 433 मैच, 14063 रन
जोस बटलर – 493 मैच, 13845 रन

आईपीएल के उद्घाटन मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

आईपीएल के उद्घाटन मैच में शनिवार को आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 80 और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की पारी के दम पर 9 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में ही केवल 4 विकेट खोकर 203 रन का स्कोर खड़ा किया और मैच अपने नाम कर लिया.

आरसीबी की ओर से कोहली और पडिक्कल ने जमाया अर्धशतक

आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतक जमाया. कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए. जबकि पडिक्कल ने 26 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली. कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का चमका बल्ला, नाबाद 69 रन मार RCB को दिला दी पहली जीत

RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा

सुपरमैन की तरह हवा में उड़े फिल साल्ट, लपके शानदार कैच, Video देख चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola