RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा

Updated at : 28 Mar 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Ananya Birla Msg to RCB in IPL 2026

आरसीबी को सपोर्ट करने पहुंची अनन्या बिड़ला, Pic- Social Media/X

IPL 2026, Ananya Birla: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसको उन्होंने कैप्शन दिया है Ee Saala Cup Naamdu. इसके साथ ही अनन्या ने बेंगलुरु को सपोर्ट करने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम से इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई है जो वायरल हो रही है. उनकी इस स्टोरी ने बेंगलुरु के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

IPL 2026, Ananya Birla: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है. पहले ही दिन सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नई मालकिन अनन्या बिड़ला का जलवा देखने को मिल रहा है. आज आरसीबी का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जा रहा है. इस मैच से ठीक पहले अनन्या बिड़ला ने एक वीडियो शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी टीम बेंगलुरु का पूरे जोश के साथ समर्थन करती हुई नजर आ रही हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीम का मशहूर नारा

अनन्या बिड़ला ने मैच शुरू होने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है. इस वायरल वीडियो में वह आरसीबी के समर्थन में जोर-शोर से नारे लगाती दिख रही हैं. सबसे खास बात इस वीडियो का कैप्शन है. उन्होंने कैप्शन में “Ee Saala Cup Naamdu” लिखा है. आरसीबी के फैंस इस नारे की अहमियत को बहुत अच्छे से समझते हैं. हिंदी में इसका मतलब है “इस साल कप हमारा है”. यह नारा टीम के पुराने फैंस की उम्मीदों और भावनाओं से जुड़ा है. नई मालकिन के इस पोस्ट ने बेंगलुरु के फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगातार शेयर कर रही हैं स्टोरी

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह कड़ा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अनन्या बिड़ला खुद स्टेडियम में मौजूद हैं. मैच देखने के साथ-साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरसीबी के सपोर्ट में कई लाइव स्टोरीज भी पोस्ट की हैं. इन इंस्टाग्राम स्टोरीज में स्टेडियम का शानदार माहौल और टीम के प्रति उनका लगाव साफ देखा जा सकता है. उनके इस तरह सीधे तौर पर टीम के साथ जुड़ने से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ रहा है.

Ananya Birla Instagram Story
अनन्या बिड़ला की इंस्टाग्राम स्टोरी, Pic- Screenshot/Instagram (Ananya Birla)

फ्रेंचाइजी की नई पहचान बनीं अनन्या बिड़ला

अगर आप अनन्या बिड़ला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं, तो बता दें कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने हाल ही में एक बड़ी डील के साथ आरसीबी टीम की हिस्सेदारी अपने नाम की है. इस बड़े बदलाव के बाद अनन्या टीम की कमान संभाल रही हैं और एक अहम पब्लिक फेस बन गई हैं. अब आईपीएल 2026 के पूरे टूर्नामेंट में जब भी आरसीबी का मैच होगा, मीडिया और कैमरे की नजरें अनन्या पर जरूर रहेंगी. खेल के प्रति उनका यह जुनून फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें-

सुपरमैन की तरह हवा में उड़े फिल साल्ट, लपके शानदार कैच, Video देख चौंक जाएंगे आप

IPL 2026: डेब्यू मैच में जैकब डफी का आतंक, विकेट निकालकर हैदराबाद को किया पस्त

IPL 2026: ओपनिंग मैच में अभिषेक का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने लिया T20 WC का बदला!

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola