आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा करारा झटका, सीरीज से 4 दिन पहले बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती और सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती IPL 2026 में लगी पैर की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और रिहैबिलिटेशन के अंतिम चरण में होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.
Varun Chakravarthy: भारत को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 21 जून को इसकी जानकारी दी.
बीसीसीआई के अनुसार, वरुण चक्रवर्ती IPL 2026 के दौरान बाएं पैर में लगी चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन के अंतिम चरण में हैं. इसी वजह से उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है.
IPL 2026 में फील्डिंग के दौरान हुआ था हेयरलाइन फ्रैक्चर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चक्रवर्ती को IPL 2026 के दौरान फील्डिंग करते समय पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था. इसके बावजूद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले में गेंदबाजी की थी. उस मैच में उन्होंने अपने चार ओवर में 47 रन खर्च किए थे और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे. चोट के कारण वह अपनी सामान्य लय में नजर नहीं आए थे.
26 -28 जून को खेला जाएगा मुकाबला
चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी में आयरलैंड दौरे पर अक्षर पटेल भारतीय स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे. भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 26 और 28 जून को बेलफास्ट में खेली जाएगी. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने 6 जून को आगामी टी20 सीरीजों के लिए टीम का ऐलान किया था. इस टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में मौका मिला है.
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ODI टीम घोषित, विराट-बुमराह की वापसी; जडेजा फिर बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










