ऐसे सुपर 8 में पहुंच सकता है ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्या है पूरा गणित

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Feb 2026 8:43 AM

विज्ञापन

Pathum Nissanka और स्टीव स्मिथ, फोटो पीटीआई

T20 World Cup 2026: पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी से श्रीलंका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली. दूसरी ओर श्रीलंका से हारकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मुश्किलें बढ़ा ली. कंगारुओं के लिए आगे का सफर अब आसान नहीं. हालांकि श्रीलंका से हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का सुपर 8 में पहुंचने का सपना नहीं टूटा है. यहां आपको बताएंगे की किस आधार पर ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में पहुंच सकता है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट करने के बाद श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. तीन मैच में दूसरी हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर आठ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गयी. अब चमत्कार ही कंगारुओं को सुपर 8 में लेकर जाएगी. हालांकि कुछ समीकरण ऐसे हैं, जिसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में पहुंच सकता है.

अगर आयरलैंड से हार जाए जिंबाब्वे

17 फरवरी को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में जिंबाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी का मुकाबला खेला जाएगा. जिंबाब्वे को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम जिंबाब्वे की हार के लिए दुआ मांगेगी. अगर जिंबाब्वे की आयरलैंड के हाथों हार होती है, तो ऑस्ट्रेलिया की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी. हालांकि जिंबाब्वे की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो जाएगा.

जिंबाब्वे की हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ करना होगा बड़ा कारनामा

अगर आयरलैंड की टीम जिम्बाब्वे को हरा देती है, तब भी ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर 8 की राह आसान नहीं होने वाली है. क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में जिंबाब्वे की टीम 4 अंक और +1.984 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है और उसे दो मुकाबले खेलने हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैच में एक जीत के बाद केवल दो अंक और +0.414 नेट रन रेट के साथ नंबर तीन पर मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स और नेट रन रेट दोनों में जिंबाब्वे से पीछे है. अगर जिंबाब्वे आयरलैंड से हारता भी है, तो ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिससे  नेट रन रेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पहुंच जाए.

ये भी पढ़ें: पथुम निसांका का शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका सुपर 8 में, कंगारुओं की मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola