पथुम निसांका का शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका सुपर 8 में, कंगारुओं की मुश्किलें बढ़ी

Updated at : 17 Feb 2026 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
Kusal Mendis

कुसल मेंडिस, फोटो पीटीआई

T20 World Cup 2026: पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम की सुपर 8 में एंट्री हो गई. जबकि श्रीलंका से हार के बाद कंगारुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले 181 रन पर ढेर कर दिया. फिर केवल दो विकेट खोकर श्रीलंका ने मुकाबला 12 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. निसांका ने अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे.

श्रीलंका की ओर से निसांका ने जमाया शतक, कुसल मेंडिस की फिफ्टी

श्रीलंका की जीत में कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की बड़ी भूमिका रही. विकेटकीपर मेंडिस ने 38 गेंदों में एक छक्का और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. जबकि ओपनर निसांका ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. निसांका ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के भी जमाए.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका से मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच 17 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर निर्भर रहना पड़ेगा. अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है, तो सीधे सुपर 8 में पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा. अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड से हार जाती है और ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मुकाबले में ओमान को बड़े अंतर से हरा देता है, तो उसके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी. जिंबाब्वे को अभी दो मैच खेलना है और ऑस्ट्रेलिया के पास केवल एक मौका है.

मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड की अर्धशतकीय पारी बेहार गई

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड ने अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम धराशायी हो गई. मार्श ने 27 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. जबकि हेड ने 29 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रनों की पारी खेली. चारों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को नहीं छू पाया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola